- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने दिया इस्तीफा
कुआलालुम्पुर. मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद (Mahathir Mohamad) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. टीवी चैनल अलजज़ीरा के मुताबिक महातिर ने अपना इस्तीफा वहां के राजा को सौंप दिया है. महातिर मोहम्मद 10 मई 2018 को पीएम बने थे. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक महातिर की पार्टी बेरास्तु ने साझा सरकार के गठबंधन को छोड़ दिया है. लिहाजा उन्होंने इस्तीफा दे दिया. विश्व के सबसे उम्रदराज नेता, 94 वर्ष के महातिर ने उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा सरकार गिराने की कोशिशों के बाद ये फैसला लिया. उनके कार्यालय ने एक बयान में कहा कि महातिर ने 'मलेशिया के प्रधानमंत्री के तौर पर अपना इस्तीफा भेज दिया है'.
क्यों दिया इस्तीफा?
कहा जा रहा है कि पिछले एक हफ्ते से मलेशिया में राजनीतिक अस्थिरता चल रही थी. दरअसल साल 2018 में महातिर और अनवर इब्राहिम ने मिलकर सरकार बनाई थी. उस वक्त कहा गया था कि 94 साल के महातिर कुछ साल के बाद अनवर को सत्ता सौंप देंगे. लेकिन रविवार को अनवर ने महातिर की पार्टी पर धोखेबाजी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि महातिर ने धोखा देते हुए यूनाइटेड मलायस नैशनल ऑर्गनाइजेशन (UMNO) के साथ हाथ मिला लिया.
राजनीति के माहिर खिलाड़ी रहे हैं महातिर
बता दें कि महातिर का मलेशिया की राजनीति में मजबूत पकड़ रही है. साल 1981 से लेकर साल 2003 तक वो प्रधानमंत्री रहे थे. इसके बाद एक बार फिर से साल 2018 में उन्होंने सत्ता संभाली थी. साल 2018 में उन्होंने नज़ीब रज़ाक को हराया था. रज़ाक पर उस वक्त भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे.
इमरान से दोस्ती
हाल के दिनों में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और महातिर के बीच दोस्ती बढ़ गई थी. उन्होंने कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान के समर्थन में बयान दिया था. इसके बाद भारत और मलेशिया के बीच दोस्ती में दरार आ गई थी. इसके बाद भारत ने मलेशिया से पाम ऑयल के ऑयल के कटौती कर दी थी