राष्ट्रीय

OMG ट्रेन में महिला के सामने बैठकर करने लगा हस्तमैथुन, और फिर महिला ने किया एसा काम!

OMG ट्रेन में महिला के सामने बैठकर करने लगा हस्तमैथुन, और फिर महिला ने किया एसा काम!
x
महिलाओं के साथ छेड़खानी की खबरें आए दिन सुनने को मिलती रहती हैं। आधुनिक और विकसित माने जाने वाला अमेरिका भी इससे अछूता नहीं है लेकिन अच्छी बात है कि अब महिलाएं निडरता से इसका विरोध करने लगी हैं। एक खबर के अनुसार, न्यूयॉर्क सब-वे ट्रेन में सफर के दौरान एक शख्स महिला के सामने ही मास्टरबेट करने लगा। पीड़िता ने कमाल का जीवट दिखाते हुए छेड़खानी का ना सिर्फ विरोध किया, बल्कि आरोपी को चाकू मारकर घायल भी कर दिया। हालांकि आरोपी के साथ हुई हाथापाई में महिला भी घायल हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
क्या है मामला
'मेल ऑनलाइन' की एक खबर के अनुसार, 42 वर्षीय पीड़ित महिला ऑफिस का काम निपटाकर देर रात अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान ट्रेन में सफर के दौरान महिला को नींद आ गई। जब अचानक महिला की आंख खुली तो उसने देखा कि एक शख्स उसके सामने खड़ा होकर मास्टरबेट कर रहा था। यह देखकर महिला ने शोर मचा दिया। जिस पर आरोपी ने चाकू निकालकर महिला पर हमला बोल दिया।
इस हमले में महिला के हाथ में चोट आई। कमाल की बात ये है कि महिला ने घायल होने के बावजूद आरोपी से ना सिर्फ चाकू छीना बल्कि उसकी छाती और बाजू में चाकू घोंप भी दिया। फिलहाल पीड़िता और आरोपी दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की पहचान 47 वर्षीय रेगी फ्रैंक के रूप में हुई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी आरोपी को महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका था।
बता दें कि कुछ समय पहले दिल्ली की एक बस में भी इसी तरह की घटना घटी थी। जिसमें एक शख्स एक लड़की के बगल में बैठा मास्टरबेट कर रहा था। इस पर लड़की ने अपना विरोध जताया, लेकिन आश्चर्यजनक तौर पर बस में बैठे किसी भी व्यक्ति ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस पर पीड़ित लड़की ने अपने मोबाइल से उस शख्स का वीडियो शूट कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन की नींद टूटी और आरोपी के खिलाफ कारवाई की गई। ये घटनाएं बताती हैं कि अब महिलाएं निडरता से छेड़खानी का विरोध करने लगी हैं, जो कि एक अच्छी बात है। लेकिन आज तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

Next Story