राष्ट्रीय

65 से ज्यादा उम्र के लोग नहीं जा सकेंगे हज, सऊदी अरब ने जारी किया सर्कुलर

Sakshi
11 April 2022 8:50 AM GMT
65 से ज्यादा उम्र के लोग नहीं जा सकेंगे हज, सऊदी अरब ने जारी किया सर्कुलर
x
सऊदी अरब की गाइडलाइन और शर्तों में कुछ बदलाव किया गया है। अब 65 से ज्यादा के बुजुर्ग हजयात्रा पर नहीं जा सकेंगे।

सऊदी अरब सरकार ने 2022 में होने वाली हज यात्रा को कुछ नियमों के साथ मंजूरी दे दी है। इस साल कोरोना के प्रतिबंधों में ढील देते हुए यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हुआ किया गया है। हालांकि इस बार हज यात्रा कि इच्छा रखने वाले 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को सऊदी सरकार ने निराश किया है, वे लोग इस बार आवेदन नहीं कर सकते हैं।

एक तो कोरोना समेत अन्य वजहों से प्रयागराज में इस बार हज यात्रा के लिए वैसे ही बहुत कम फार्म भरे गए है। इसी में अब सऊदी अरब के हज यात्रा को लेकर जारी हुई नई गाइडलाइन परेशानी का सबब बनेगी। प्रयागराज में खुद दामे हज कमेटी को हज कमेटी और इंडिया मुंबई से नई गाइडलाइन और पत्र भेजा गया है। इसमें साफ किया गया है कि सऊदी अरब की गाइडलाइन और शर्तों में कुछ बदलाव किया गया है। अब 65 से ज्यादा के बुजुर्ग हजयात्रा पर नहीं जा सकेंगे। 65 से कम उम्र वालों को ही हज यात्रा के लिए सऊदी अरब में प्रवेश मिलेगा।

बता दें कि सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस बार हज यात्रा के लिए यात्रियों की संख्या 10 लाख रखी गई है, जो पिछले साल कुल 60 हजार थी। वहीं बताया गया कि यात्रा के लिए हर देश का कोटा की जानकारी जल्द ही दी जाएगी।

बता दें कि हज पर जानें वालों के लिए कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी होनी अनिवार्य है। साथ ही 72 घंटे पहले ही आरटीपीसीआर (RT - PCR) रिपोर्ट भी जरुरी है। नई गाइडलाइन के आने के बाद अध्यक्ष अल्तमश नजीर अंसारी, महासचिव हाजी मोईन अहमद ने कमेटी के सदस्यों संग बैठक कर इस मामले पर जानकारी दी है। हज यात्रा का फार्म भरने वालों तक जानकारी पहुंचाई जा रही है। इस बार प्रयागराज से महज 200 फार्म ही भरे गए हैं, जबकि पिछले सालों दो हजार से तीन हजार तक फार्म भरे जाते रहे हैं।

बता दें कि खुद्दामे हज कमेटी के अध्यक्ष अल्तमश नाजिम अंसारी का कहना है कि 65 साल के बहुत से लोगों ने हज के लिए फार्म भरा था, अब उनके फार्म निरस्त हो जाएंगे। जिन औरतों ने साथ जाने के लिए किसी को चुना है और उनकी उम्र 65 से ऊपर है तो ऐसे लोग फार्म भरकर अपने साथ जाने के लिए किसी और को चुन सकते हैं। ऐसे लोगों का फार्म भारा जा रहा है। 29 अप्रैल आखिरी तारीख है।

Next Story