- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास 5 रॉकेट दागे गए, इस महीने चौथा हमला
बगदाद : इराक की राजधानी बगदाद में रविवार रात अमेरिकी दूतावास के पास पांच रॉकेट दागे गए। किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस महीने अमेरिकी दूतावास के पास यह चौथा हमला है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दो सुरक्षाकर्मियों ने इसकी जानकारी दी।
एक सुरक्षाकर्मी ने कहा कि दूतावास के पास तीन कत्यूषा रॉकेट दागे गए। जबकि एक अन्य सुरक्षाकर्मी ने पांच रॉकेट दागे जाने का दावा किया।
3 जनवरी को अमेरिका ने ईरान के सैन्य कमांडर को मारा
इससे पहले 20 जनवरी को बगदाद के ग्रीन जोन स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला किया गया था। अमेरिका ने तीन जनवरी को बगदाद के एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला कर ईरान के सैन्य कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी को मार दिया था। इसके बाद से ईरान और अमेरिका में तनाव बढ़ गया।
7 जनवरी को अमेरिकी दूतावास पर 22 मिसाइलें दागी गईं
सुलेमानी की मौत के बाद ईरान ने बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर 7 और 8 जनवरी को हमले किए थे। ईरान के सुप्रीम लीडर अली हसन खामेनेई ने भी सुलेमानी के मारे जाने के बाद से पश्चिम एशिया से सभी अमेरिकी सैनिकों को खदेड़ने की बात कही। 7 जनवरी को ईरान ने इराक में स्थित दो अमेरिकी सैन्य बेसों पर 22 मिसाइलें दागी थीं। ईरान ने दावा किया था कि अनबर प्रांत में ऐन अल-असद एयर बेस और इरबिल के एक ग्रीन जोन पर हमले में अमेरिका के 80 सैनिक मारे गए थे।
किसी अमेरिकी सैनिक को नुकसान नहीं हुआ: ट्रम्प
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के दावे को झूठा करार दिया था। उन्होंने कहा था कि हमारे किसी सैनिक को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, 8 जनवरी को दो रॉकेट दागे गए थे। ग्रीन जोन पर हुए हमलों के लिए अमेरिका ईरान समर्थित अर्धसैनिक समूहों को दोषी ठहराता रहा है।