राष्ट्रीय

श्रीलंका ब्लास्ट: सैकड़ों लोगों के हत्यारे का विडियो आया सामने, देखें यहां

Special Coverage News
23 April 2019 11:58 AM GMT
श्रीलंका ब्लास्ट: सैकड़ों लोगों के हत्यारे का विडियो आया सामने, देखें यहां
x
लंका में ईस्टर के त्योहार पर दहला देने वाले सीरियल ब्लास्ट में की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है।

श्रीलंका में ईस्टर के त्योहार पर दहला देने वाले सीरियल ब्लास्ट में की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। वहीं दूसरी ओर विस्फोटों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 321 हो गई जिनमें 38 विदेशी शामिल हैं। श्रीलंका में हुए सबसे घातक हमले में 10 भारतीयों की भी मौत हुई है। इस बीच, रविवार को सेंट सेबेस्टियन चर्च में घुसते हुए एक संदिग्ध आत्मघाती हमलावर का CCTV फुटेज भी सामने आया है। संदिग्ध एक बैकपैक लिए हुए था। श्री


श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के मौके पर गिरजाघरों और आलीशान होटलों को निशाना बनाकर आत्मघाती हमले और आठ सिलसिलेवार शक्तिशाली धमाके किये गये। इन होटलों में काफी संख्या में विदेशी आते हैं। इन धमाकों में छह भारतीय समेत 321 लोगों की मौत हो गयी। धमाकों ने लिट्टे के साथ गृहयुद्ध के खात्मे के बाद से द्वीपीय देश में एक दशक से जारी शांति को छिन्न-भिन्न कर दिया है। रविवार के हमले के बाद द्वीपीय देश में तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगा दिया गया था।

रक्षा राज्य मंत्री रुवान विजयवर्धने ने संसद में बताया कि संसदीय जांच में यह खुलासा हुआ है कि रविवार को श्रीलंका में हुए आठ धमाके क्राइस्टचर्च में मुस्लिमों पर हुए हमले का बदला लेने के लिए किए गए थे।

प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे ने कहा कि उन्हें डर है कि इस नरसंहार के बाद देश में कही अस्थिर वातावरण न बन जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी हिमाकत करने वाले से निपटने के लिए सुरक्षाबलों को सभी जरूरी छूट दे दी गई है। गौरतलब है कि 15 मार्च को न्यू जीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में हुई गोलीबरी में 50 लोगों की मौत हो गई थी।

-श्रीलंका में सिलसिलेवार धमाकों में मरनेवालों की संख्या बढ़कर 321 हो गई है। मरनेवालों में बड़ी तादाद बच्चों की है।

-यूनिसेफ प्रवक्ता के हवाले से बताया कि मारे गए लोगों में 45 बच्चे शामिल हैं।

-मंगलावर को शोक में डूबे श्रीलंका में विस्फोट में मारे गए लोगों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया।

-कोलंबो के उत्तर में स्थित नेगोंबो के सेंट सेबेस्टियन चर्च में सामूहिक अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इससे पहले सुबह साढ़े आठ बजे मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया।

-श्रीलंका में ईस्टर पर्व पर गिरजाघरों तथा होटलों में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में मरने वाले भारतीयों की संख्या मंगलवार को बढ़कर दस हो गई।

-कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया रविवार को हुये धमाकों में दो और अन्य भारतीयों ए. मारेगौड़ा और एच. पुत्ताराजू की मृत्यु की पुष्टि करते हुए दुख हो रहा है। इससे इन हमलों में मारे गए भारतीय लोगों की संख्या अब बढ़कर दस हो गई है।'

-इससे पहले उच्चायोग ने सोमवार को चार भारतीयों वेमुराई तुलसीराम, एस.आर.नागराज, के. जी हनुमंतरायप्पा और एम रंगप्पा की मृत्यु की पुष्टि की थी।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story