राष्ट्रीय

आगरा में थाईलैंड की महिला ने जान दी, सुसाइड नोट में आखिर किसके लिए लिखा- आई लव यू?

Sujeet Kumar Gupta
14 Jan 2020 11:28 AM GMT
आगरा में थाईलैंड की महिला ने जान दी, सुसाइड नोट में आखिर किसके लिए लिखा- आई लव यू?
x

आगरा। आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित हेरिटेज अपार्टमेंट में किराए पर रह रही थाईलैंड की एक महिला ने अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली। पुलिस को आशंका है कि महिला ने विषाक्त खाकर आत्महत्या की है। पुलिस को महिला के फ्लैट से एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है, जिसमें महिला ने आर्थिक तंगी और परिवार का ना होना अपनी मौत का कारण बताया है।

फतेहाबाद रोड के स्पा सेंटर बंद होने के बाद कई युवतियां बेरोजगार हो गई हैं। अंचली भी बेरोजगारी का सामना कर रही थी। यह बात उसने अपने सुसाइड नोट में भी लिखी। उसने लिखा है कि नो मनी, नो जॉब, नो फैमिली। इसलिए मरना चाहती है। मैं कभी जीवन नहीं चाहती है। उसने अपने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि मेरे मृत शरीर को जलाया जाए। इसके बाद लाश को यमुना में प्रवाहित कर दिया जाए। जिससे मेरी आत्मा को शांति मिले।

सुसाइड नोट में आई लव यू आगरा लिखा है। फॉरेंसिट टीम ने घटनास्थल पर गहनता से जांच की कमरे में सिगरेट और अन्य सामान मिला है। कुछ गोलियां भी फर्श पर पड़ी हुई थी। पुलिस ने एफएसएल की टीम से जांच कराई। पुलिस टीम यह पता करने में लगी है कि युवती ने क्या खाया है, जिससे उनकी जान चली गई। कौन सी गोलियां खाई है। वहीं पुलिस युवती के परिजनों से संपर्क करेगी। इसके लिए दिल्ली में दूतावास से संपर्क किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि युवती की मौत की जानकारी दे दी गई है। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अगर परिजन आते हैं तो शव उन्हें दिया जाएगा। अगर परिजन नहीं आ पाए तो अधिकारियों के निर्देश पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बतादें कि थाईलैंड की रहने वाली अंचली कासी (43 साल) अक्टूबर 2018 में भारत आई थी। वो स्पा सेंटर में काम करती थी। हेरिटेज अपार्टमेंट में किराए पर फ्लैट लेकर रह रही थी। मंगलवार की सुबह अपार्टमेंट के लोगों ने फ्लैट से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर फ्लैट के अंदर गई तो अंचली का शव बेड पर पड़ा हुआ था। जमीन पर गोलियां बिखरी हुई थी। फ्लैट से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें अंजली ने आत्महत्या की बात लिखी है।


Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story