राष्ट्रीय

अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी, शॉपिंग मॉल में 9 लोगों की मौत, पुलिस ने हमलावर को किया ढेर

Arun Mishra
7 May 2023 5:53 AM GMT
अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी, शॉपिंग मॉल में 9 लोगों की मौत, पुलिस ने हमलावर को किया ढेर
x
अमेरिकी राज्य टेक्सास के एक मॉल में शनिवार को गोलीबारी हुई।

अमेरिकी राज्य टेक्सास के एक मॉल में शनिवार को गोलीबारी हुई। हमले में 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। 7 लोग घायल हुए। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, पुलिस ने संदिग्ध शूटर को मार गिराया है। बता दें कि इससे पहले भी अमेरिका में इसी तरह का एक मामला सामने आया था। जहां पर एक व्यक्ति ने आधी रात को अपने पड़ोसी के घर में घुस कर गोली चलाना शुरू कर दिया था।

मारा गया आरोपी

गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने ढेर कर दिया है। डलास शहर के पुलिस चीफ ब्रायन हार्वे ने मीडिया को बयान देते हुए कहा कि बंदूकधारी ने अकेले ही यह कीम किया था। जिसे कि प्रीमियम आउटलेट्स मॉल के बाहर गोलीबारी शुरू करने के बाद एक पुलिस अधिकारी ने ढेर कर दिया। हालांकि पुलिस ने इस दौरान गोलीबारी में मरने वालों की तादाद का खुलासा नहीं किया।

वहीं एलन फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट के चीफ जॉन बोयड ने भी उसी दौरान मीडिया को बताया कि उनका विभाग गोलीबारी में घायल नौ लोगों को अस्पताल लेकर गया। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि घायल फिलहाल किस हालत में हैं। साथ ही उन्होंने इस बात का भी कोई जवाब नहीं दिया कि क्या कुछ और घायल हुए हैं या नहीं।

ट्रॉमा सेंटर में घायल

मेडिकल सिटी हेल्थकेयर ने बताया कि उनके ट्रॉमा सेंटर में 8 घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों की उम्र 5 साल से 61 साल तक बताई जा रही है। हालांकि अस्पताल ने भी उनकी हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। टीवी में दिखाए जाने वाले एरियल व्यू में देखा जा सकता था कि टेक्सास के डलाश शहर के मॉल में गोलीबारी शुरू होने के बाद सैंकड़ों लोग अपने हाथ को ऊपर उठाए मॉल से बाहर निकल रहे थे। इस दौरान सैंकड़ों की तादाद में पुलिस वाले पहरा देते भी दिखे।

चश्मदीद ने किया घटना का खुलासा

एक अज्ञात चश्मदीद ने मीडिया को इस घटना के बारे में बताया है। चश्मदीद ने बताया कि बंदूकधारी फुटपाथ के नीचे चल रहा था और वह बस गोलियां दागे जा रहा था। मॉल के बाहर फुटपाथ पर खून और लाशों को ढकने वाली सफेद चादर को देखा जा सकता था। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने शूटिंग को एक त्रासदी बताया है और कहा है कि राज्य लोकल निवासियों को हर तरह की सहायता करने के लिए तैयार है।

Next Story