- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू कश्मीर
- /
- जम्मू-कश्मीर में सरकार...
जम्मू-कश्मीर में सरकार के एक्शन से खलबली, राजनीतिक दलों ने बुलाई इमरजेंसी बैठक
आतंकी हमलों की आशंका को देखते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सुरक्षा एडवाइजरी जारी करते हुए अमरनाथ यात्रा को रोक दिया है और सभी पर्यटकों को जल्द से जल्द घाटी छोड़ने को कहा गया है. सुरक्षा से जुड़े बदले हालात को देखते हुए राज्य की प्रमुख पार्टियों ने आपात बैठक बुलाई है.
खुफिया सूत्रों से मिली आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए राज्य की प्रमुख पार्टियों ने पीडीपी, एनसी और जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट ने आपातकालीन बैठक बुलाई. सभी पार्टियों ने इस बैठक के लिए अपने प्रतिनिधि भेजे.
इस बीच पीडीपी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आप एकमात्र मुस्लिमबहुल राज्य का प्यार जीतने में नाकाम रहे जिसने धार्मिक स्तर पर जाने के बजाए सेकुलर भारत को पसंद किया.
You failed to win over the love of a single Muslim majority state which rejected division on religious grounds & chose secular India. The gloves are finally off & India has chosen territory over people.
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) August 2, 2019
इस बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि, 'इस अप्रत्याशित आदेश से अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों पर गंभीर आतंकी हमले की वास्तविक आशंका प्रतीत हो रही है, लेकिन इस आदेश से घाटी में फिलहाल व्याप्त भय के माहौल से निजात नहीं मिलने वाली है'.
It's easy to accuse us of spreading fear but no one is bothering to tell the people what is happening so how do you expect that fear won't be a natural result of this situation that has been allowed to fester?
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) August 2, 2019
I have so many questions & not a single answer. I've met people today who occupy important positions to do with J&K, not one of them was able to tell me anything and I've been CM for 6 years. Imagine the plight of your everyday Kashmiri who doesn't know what to believe.
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) August 2, 2019
एक और ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, 'आपको क्या लगता है कि आधिकारिक आदेश देखने के बाद पर्यटक जितनी जल्दी हो सके घाटी से नहीं निकल जाना चाहेंगे? इस आदेश को देखने के बाद यहां कौन रुकना चाहेगा. यहां से जाने वाले लोगों की वजह से एयरपोर्ट और हाइवे जाम हो जाएंगे.'
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करते बताया कि श्रीनगर की सड़कों पर पूरी अव्यवस्था फैल गई है. लोग एटीएम, पेट्रोल पंपों और जरूरी सामान लेने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं. क्या भारत सरकार को सिर्फ यात्रियों की सुरक्षा की फिक्र है जबकि कश्मीरियों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है.
Complete chaos on the streets of Srinagar. People rushing to ATMs, petrol pumps & stocking up on essential supplies. Is GOI only concerned about the safety of yatris while Kashmiris have been left to their own devices?
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) August 2, 2019
सर्च ऑपरेशन में मिली अमेरिकन स्नाइपर राइफल एम-24
सुरक्षा बलों के अमरनाथ यात्रा के रूट पर आतंकियों के एक ठिकाने से सर्च ऑपरेशन के दौरान एक अमेरिकन स्नाइपर राइफल एम-24 बरामद किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है, जिसमें अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों को जल्द से जल्द घाटी छोड़ने को कहा गया है.