जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर: अज्ञात बंदूकधारियों ने हुर्रियत कार्यकर्ता की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Arun Mishra
8 Sep 2018 2:07 PM GMT
जम्मू-कश्मीर: अज्ञात बंदूकधारियों ने हुर्रियत कार्यकर्ता की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
x
मृतक सैयद अली शाह गिलानी की अगुवाई वाले समूह से जुड़ा हुआ था और हाल ही में जेल से रिहा हुआ था?

श्रीनगर : जम्मू -कश्मीर के सोपोर इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक हुर्रियत कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। बंदूकधारियों ने बोमानी क्षेत्र में हाकिम-ऊल-रहमान सुल्तानी को करीब से गोली मारी। पुलिस के अनुसार, 'कार्यकर्ता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।' मृतक सैयद अली शाह गिलानी की अगुवाई वाले समूह से जुड़ा हुआ था और हाल ही में जेल से रिहा हुआ था। फरार अज्ञात हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।

बता दें कि फरवरी में कश्मीर के बडगाम जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने अलगाववादी कार्यकर्ता की गोली मार कर मौत के घाट उतर दिया था। शुक्रवार को अनंतनाग जिले में मुठभेड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एंकाउटर हुआ, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी ढेर हो गया। अज्ञात संख्या में आतंकवादियों ने शुक्रवार रात को अचाबल क्षेत्र में पुलिसचौकी पर हमला किया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी।

(इनपुट- आईएएनएस)

Next Story