जम्मू कश्मीर

स्वतंत्रता दिवस पर महेन्द्र सिंह धोनी कर सकते है ये बड़ा काम जानिए

Sujeet Kumar Gupta
9 Aug 2019 8:47 AM GMT
स्वतंत्रता दिवस पर महेन्द्र सिंह धोनी कर सकते है ये बड़ा काम जानिए
x
महेन्द्र सिंह धोनी 15 अगस्त तक कश्मीर में रहेंगे।

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी एक सैन्याधिकारी के रुप में जम्मू काश्मिर में अपनी नई जिंदगी का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। वह सुबह-शाम अपने सहयोगी सैन्याधिकारियों व जवानों के साथ पीटी कर रहे हैं। उनके साथ वॉलीबाल खेल रहे हैं। अपने सभी निजी कार्य वह खुद कर रहे हैं। जूते भी वह खुद ही पॉलिश कर रहे हैं। वह अपने अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों की हाजिरी लेने साथ उनके लिए काम भी आवंटित कर रहे हैं। इसके अलावा वह अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अपने दिन के कामकाज की रिपोर्ट भी दे रहे हैं। संबधित सैन्याधिकारियों के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी को आतंकरोधी अभियानों की ड्यूटी नहीं दी गई है।

खबर ये आ रही है कि धोनी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लद्दाख के लेह में तिरंगा फहरा सकते हैं। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि पा चुके धोनी इस समय टेरिटोरियल आर्मी के साथ जम्मू कश्मीर में ड्यूटी पर हैं। धोनी ने टेरिटोरियल आर्मी में काम करने के लिए क्रिकेट से दो महीने का आराम ले रखा है। उन्होंने 30 जुलाई को ड्यूटी संभाली थी और वे 15 अगस्त तक अपनी बटालियन के साथ लेह में रहेंगे।

सेना के एक अधिकरी ने कहा, 'धोनी भारतीय सेना के ब्रांड एंबेसडर हैं। वह अपनी यूनिट के सदस्यों को प्रेरित करने में लगे हुए हैं और अक्सर सैनिकों के साथ फुटबॉल और वॉलीबॉल खेल रहे हैं। वह कोर के साथ अभ्यास भी कर रहे हैं। दक्षिण कश्मीर में आतंकरोधी अभियानों का संचालन कर रही सेना की विक्टर फोर्स के अवंतीपोर स्थित मुख्यालय में ही 106 टीए बटालियन तैनात है। विक्टर फोर्स मुख्यालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी इनके पास ही है। इसके अलावा एक लेफ्टिनेंट कर्नल के तौर पर जो भी काम हैं, उन्हें आवंटित किए गए हैं। वह 15 अगस्त तक यहीं कश्मीर में रहेंगे।

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story