जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर : आतंकियों ने शोपियां में महिला SPO को मारी गोली, अस्पताल में मौत

Special Coverage News
16 March 2019 12:09 PM GMT
जम्मू-कश्मीर : आतंकियों ने शोपियां में महिला SPO को मारी गोली, अस्पताल में मौत
x
शोपियां के वेहिल इलाके में महिला पुलिस अधिकारी को अज्ञात आतंकियों ने शनिवार दोपहर करीब दो बजे गोली मार दी?

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एक महिला विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) खुशबू जान को आतंकियों ने शनिवार दोपहर गोली मार दी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक शोपियां के वेहिल इलाके में महिला पुलिस अधिकारी को अज्ञात आतंकियों ने शनिवार दोपहर करीब दो बजे गोली मार दी। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने महिला अधिकारी को उनके घर पर ही गोली मारी है।

हादसे में गंभीर रूप से घायल खुशबू को साथी पुलिसकर्मियों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि इससे पहले बीते गुरुवार को पुलवामा जिले में आतंकियों ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति को जबरन उसके घर से ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं बुधवार को पुलवामा जिले में ही आतंकियों ने सेना के एक पूर्व जवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Next Story