
- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू कश्मीर
- /
- वैष्णो देवी मां के...
वैष्णो देवी मां के दर्शन को जा रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें, श्राइन बोर्ड रखी ये शर्तें, लोगों को सख्ती से मानना होगा नियम

दो दिन बाद नवरात्रि शुरू होने वाली है। इसके लिए सभी देवी मंदिरों और तीर्थस्थलों में तेजी से तैयारियां हो रही हैं। मंदिरों में आने वाले भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के साथ कई अन्य तरह जरूरी प्रबंध किये जा रहे हैं। इसमें खास तौर पर भक्तों के पहनावे को लेकर खास निर्देश जारी किये गये हैं।
इस संबंध में श्राइन बोर्ड प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि से वैष्णो माता के दर्शन और आरती करते समय शालीन वस्त्र पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। आदेशानुसार, अब छोटे कपड़े, निक्कर, कैप्री और टी-शर्ट आदि पहन कर दर्शन करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
श्रद्धालुओं के पहनावे पर श्राइन बोर्ड प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। जागरुकता के लिए जगह-जगह बोर्ड भी लगाए गए हैं। सब डिविजनल मजिस्ट्रेट भवन की ओर से जगह-जगह पर यह ऑर्डर लगवा दिए गए हैं। वहीं श्रद्धालुओं ने कहना है कि हम प्रशासन के इस फैसले का स्वागत करते हैं। हमें शालीन कपड़े पहन कर ही मां वैष्णो देवी के दर्शन करने आना चाहिए और आरती में बैठना चाहिए।