- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
बाबूलाल मरांडी बने झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, BJP विधायकों ने सर्वसम्मति से चुना अपना नेता
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायकों ने आज बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता और झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना है। इसके लिए उन्होंने अपनी पार्टी को धन्यवाद कहा है। हाल ही में उन्होंने अपनी पार्टी का बीजेपी में विलय किया था। इसके बाद से ही कयास लाए जा रहे थे कि उन्हें कुछ अहम पद दिया जा सकता है। इसके लिए पार्टी ने ओम माथुर और मुरलीधर राव को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था।
अपने ट्वीट में मरांडी ने लिखा, 'भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश का विधायक दल का नेता एवं नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए पार्टी को धन्यवाद। इस पद पर रहकर झारखंड प्रदेश के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करूंगा और पार्टी को शशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए कार्यरत रहूंगा। जय हिंद!'
भारतीय जनता पार्टी, झारखण्ड प्रदेश का विधायक दल का नेता एवं नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए पार्टी को धन्यवाद।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) February 24, 2020
इस पद पर रहकर झारखंड प्रदेश के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करूँगा एवं पार्टी को शशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए कार्यरत रहूंगा।
जय हिंद!#unitedbjpinjharkhand https://t.co/jr5vkfjb8B
बीते 17 फरवरी को बाबूला मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) का बीजेपी में विलय हुआ था। बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में झाविमो के प्रमुख बाबूलाल मरांडी भाजपा में शामिल हुए।
झारखंड के पहले मुख्यमंत्री हैं बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी झारंखड के पहले मुख्यमंत्री हैं। लगभग 14 साल बाद बीजेपी में उनकी वापसी हुई। बाबूलाल की घर वापसी के बाद झारखंड में बीजेपी की सियासत में आमूल-चूल बदलाव होने के संकेत मिल रहे थे। राज्य में एक अदद आदिवासी चेहरे की तलाश कर रही बीजेपी को बाबूलाल मरांडी के रूप में पुन: ऐसा नेता मिल गया है, जिसकी जड़ें संघ से जुड़ी हैं। मरांडी झारखंड की राजनीति का जाना-माना नाम है। पार्टी ने इन्हीं कारणों से उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाया है।