झारखंड

झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

Arun Mishra
23 Aug 2020 3:06 AM GMT
झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी
x
देश भर में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है।
देश भर में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है आम लोगों के साथ ही अब खास लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरे तेजी से आ रही हैं। आज सुबह झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने स्वयं के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी।

अपने ट्वीट में बादल ने लिखा, मैंने कल अपनी कोरोना जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट देर रात्रि पॉजिटिव आई है।विगत कुछ दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आये हैं उनसे विनम्र अनुरोध है कि अपनी जांच करा लें। आप सभी से अनुरोध हैं घर पर रहे सुरक्षित रहें।



Next Story