- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
LIVE : झारखंड में चौथे चरण का मतदान जारी, 2 मंत्री, 7 पूर्व मंत्री और 14 विधायकों का भविष्य होगा तय
झारखंड के चार जिलों की 15 विधानसभा सीटों पर चौथा चरण का मतदान शुरु हो गया है. शनिवार शाम चुनाव प्रचार थम गया था. चौथे चरण में कुल 221 उम्मीदवार हैं, जिनमें 23 महिलाएं शामिल हैं. 15 सीटों में से तीन अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं, जबकि बाकि बचि 12 सामान्य श्रेणी की सीटें हैं.
अनुसूचित जाति के लिए जिन सीटों को आरक्षित किया गया है, उनमें देवघर, जमुआ और चंदनकियारी शामिल हैं. वहीं मधुपुर, बगोदर, गांडे, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा सीटें सामान्य श्रेणी में शामिल हैं.
ये 15 सीटें चार जिलों में फैली हैं, जिनमें देवघर और मधुपुर देवघर जिले में हैं, जबकि बगोदर, जमुआ, गांडे, गिरिडीह और डुमरी गिरिडीह जिले में हैं. बोकारो और चंदनकियारी बोकारो जिले में हैं, जबकि सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा धनबाद जिले में हैं.
देवघर जिले की दो सीटों पर मतदाताओं की कुल संख्या 6,74,832 है और गिरिडीह जिले की पांच सीटों के लिए कुल 14,18,753 मतदाता हैं.
बोकारो की दो सीटों पर 7,65,742 मतदाता हैं और धनबाद जिले की छह सीटों के लिए इनकी संख्या 19,25,682 है.
इन 15 विधानसभा सीटों पर पहली बार मतदान करने वाले लोगों की कुल संख्या 95,795 है.
इनके भविष्य का होगा फैसला
चौथे चरण का चुनाव 2 मंत्री, 7 पूर्व मंत्री और 14 विधायकों का भविष्य तय करेगा. मधुपुर में श्रम मंत्री राज पलिवार और पूर्व कृषि मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के बीच मुकाबला है. बगोदर में भाकपा माले के पूर्व विधायक विनोद सिंह लाल वापसी के लिए मशक्कत कर रहे हैं. गांडेय में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सरफराज अहमद झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. झरिया में चर्चित सिंह मैंशन की दो महिला सदस्य आमने-सामने हैं, जो दो अलग-अलग पार्टियों से चुनावी जंग लड़ रही हैं. देवघर में पूर्व पर्यटन मंत्री सुरेश पासवान ताल ठोक रहे हैं. सिंदरी में बीजेपी से पाला बदलकर झामुमो उम्मीदवार बने फूलचंद मंडल यहां मुकाबला दिलचस्प हो गया है.
मौजूदा मंत्री: राज पलिवार, अमर कुमार बाउरी.
पूर्व मंत्री: लालचंद महतो, सुरेश पासवान, जलेश्वर महतो, अपर्णा सेनगुप्ता, मन्नान मल्लिक, मथुरा महतो, उमाकांत रजक.
मौजूदा विधायक: राज पलिवार और अमर बाउरी के अलावा फूलचंद मंडल, राजकिशोर महतो, निर्भय कुमार शाहाबादी, नागेंद्र महतो, केदार हाजरा, जयप्रकाश वर्मा, बिरंची नारायण, जगरनाथ महतो, राज सिन्हा, अरुप चटर्जी, नारायण दास और ढुल्लू महतो.
गौरतलब है कि चौथे चरण की सीटों पर सबसे बड़ी चुनौती बीजेपी के सामने है, क्योंकि यही इलाका पार्टी के लिए सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है. झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले तीन चरणों में 50 सीटें पर वोटिंग हो चुकी है. 15 सीटों पर आज मतदान हो रहा है, जबकि बाकी 16 सीटों पर अगले यानी आखिरी चरण में चुनाव होने हैं. 23 दिसंबर को मतगणना होगा.