झारखंड

JMM के रवींद्रनाथ महतो बने झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष, सर्वसम्मति से चुना गया

Arun Mishra
7 Jan 2020 6:56 AM GMT
JMM के रवींद्रनाथ महतो बने झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष, सर्वसम्मति से चुना गया
x
रवींद्रनाथ महतो झारखंड विधानसभा के आठवें अध्यक्ष होंगे

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक रवींद्रनाथ महतो झारखंड विधानसभा के नये अध्यक्ष बन चुन लिए गए हैं. सोमवार को उन्होंने इस पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया जिसके बाद आज इन्हें सर्वसम्मति से चुना गया. वह विधानसभा के आठवें अध्यक्ष होंगे. सोमवार को किसी दूसरे उम्मीदवार ने इस पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया. श्री महतो झामुमो-कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के साझा उम्मीदवार थे.

वींद्रनाथ महतो के समर्थन में छह सेट में नामांकन दाखिल किए गए। झामुमो की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके नाम का प्रस्ताव किया। सरायकेला के झामुमो विधायक चंपई सोरेन ने इसका समर्थन किया। कांग्रेस की ओर से विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने महतो के नामांकन का प्रस्ताव दिया। लोहरदगा के विधायक रामेश्वर उरांव ने इस पर समर्थन का हस्ताक्षर किया। इसी तरह आजसू के सुदेश महतो ने रवींद्रनाथ महतो की स्पीकर पद के लिए उम्मीदवारी का प्रस्ताव दिया। भाजपा नेताओं ने नामांकन प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया है।

Tags
Arun Mishra

Arun Mishra

Sub-Editor of Special Coverage News

Next Story