झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुहिम लाई रंग, मुंबई से 180 मजदूरों को लेकर रांची पहुंची स्पेशल फ्लाइट

झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुहिम रंग लाई, जब मुंबई से 180 मजदूरों को लेकर रांची स्पेशल फ्लाइट पहुंची है. 2 फ्लाइट और रांची पहुंचेगी. इन फ्लाइटों का किराया राज्य सरकार ही वहन करेगी.
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की मदद से पहली बार फ्लाइट से लौटे मजदूर, अब तक हमने मजदूरों को पैदल, ट्रक से लटकते हुए या फिर बस-ट्रेन से घर जाते हुए देखा होगा. लेकिन पहली बार मजदूरों की घर वापसी फ्लाइट से हो रही है.
मुंबई में मजदूरों को लेकर एक फ्लाइट रांची पहुंच चुकी है. NGO की मदद से 180 मजदूरों को एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया. मजदूरों का कहना है कि हमने सपने में भी नही सोचा था कभी फ्लाइट से जाएंगे। रांची में जब ये फ्लाइट लैंड करेगी तो खुद श्रम मंत्री एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे....यह वह सरकार है जो आपदा में मदद कर रही है और एक आपदा में अवसर ढूंढ रही है.
Next Story