

x
दुमका में एक झोपड़ी पर स्टोन डस्ट लदा हाइवा गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई।
झारखंड से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां दुमका में एक झोपड़ी पर स्टोन डस्ट लदा हाइवा गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। शिकारीपाड़ा के जमरूपानी में क्रशर प्लांट के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। मरने वाले मजदूरों की पहचान मोतकवीर शेख (35 वर्ष ) तथा हबीबुल शेख (33 वर्ष) के रूप में की गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों मजदूर बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान डस्ट लेकर गुजर रहे हाईवा चालक ने वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया। वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे दोनों मजदूर इसकी चपेट में आ गए। बता दें कि इस घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। दोनों शव को अपने कब्जे में ले कर थाना ले आई।
TagsJharkhand news

Sakshi
Next Story