नौकरी

यूपी पुलिस में सिपाही की सीधी भर्ती

Special Coverage News
17 Nov 2018 7:15 AM GMT
यूपी पुलिस में सिपाही की सीधी भर्ती
x

उत्तर प्रदेश पुलिस में एक बार फिर सिपाहियों की बड़े पैमान पर भर्ती होने जा रही है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाहियों की भर्ती परीक्षा 2018 की शुरुआत कर दी है। यूपी पुलिस में 49568 सिपाहियों की भर्ती के लिए अभ्यर्थी 19 नंवबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने जारी की विज्ञप्ति

बता दें किउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस मामले में विज्ञप्ति जारी करते हुए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार सिविल पुलिस में जहां 31,360 सिपाहियों की भर्ती की जाएगी, वहीं पीएसी में 18,208 सिपाहियों की भर्ती होगी। कुल मिलाकर 49,568 सिपाहियों की भर्ती शुरू होने जा रही है।





जानकारी के मुताबिक, पुलिस में भर्ती के इच्छुक आवेदक इस बार 19 नवंबर से सिपाहियों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट से होने वाले ऑनलाइन आवेदन को 8 दिसंबर तक स्वीकार किया जाएगा, जिसके लिए 400 की फीस रखी गई है।


8 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे आवेदन

जानकारी के मुताबिक, 8 दिसंबर तक आवेदन स्वीकार होने के बाद 300 नंबर की लिखित परीक्षा होगी और जिसके बाद शारीरिक परीक्षा के बाद सिपाहियों का चयन किया जाएगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बीते 1 साल के अंदर इतने बड़े पैमाने पर यह दूसरी भर्ती शुरू की है।





Next Story