जोक्स

Funny anecdote मजेदार किस्सा: वोट भाजपा को देना है,मदद सोनू सूद से चाहिए, जवाब कांग्रेस से चाहिये

Shiv Kumar Mishra
28 Aug 2021 3:24 AM GMT
Funny anecdote मजेदार किस्सा: वोट भाजपा को देना है,मदद सोनू सूद से चाहिए, जवाब कांग्रेस से चाहिये
x

गिरीश मालवीय

सुखराम कश्यप की गलती नही है, यह सिस्टम ही ऐसा डिजाइन किया गया है, बहुत ही शातिराना तरीके से सोनू सूद जैसे सेलेब्रिटीज़ को वर्तमान समाज मे मीडिया स्टेबलिश करता है, सोनू सूद एक सोचा समझा गया प्रयोग है, यह बात मैं कई बार लिख चुका हूँ.

आज भी दिल्ली में केजरीवाल के साथ वो मीडिया की सुर्खियों में है.....सोशल मीडिया ऐसे सेलेब्रिटीज़ को फलने फूलने का उपयुक्त वातावरण उपलब्ध कराता है, पूंजीपतियों के हाथों बिक चुका मीडिया इनको हाथो - हाथ लेता है, ताकि जनता एक भ्रमपूर्ण स्थिति में रहे, उसे लगता है मदद तो सोनू सूद करेगा, जबकि जिम्मेदारी सरकार की है

लोग सरकार से सवाल न करे, मदद की अपेक्षा सेलेब्रिटीज़ से रखे, ओर मीडिया में विपक्ष को कठघरे में रखा जाए, यही आज की रीत है..

Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story