
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- वाराणसी
- /
- हर समस्या को "नैरु"जी...
हर समस्या को "नैरु"जी को तोर तोर अउर हर उपलब्धि को मोर मोर(अपना)

बहुते नीक...बहुते नीक...अजी बहुते नीक।
उ क्या है न कि हमरे परधान मंत्री जी बहुते नीक हैं। मोर अउर मोर "या"से बहुते प्यार करते हैं...हर काम मोर मोर करते हैं। हर बात पर तोर मोर करते हैं।
भक्क आप बहुते गल्त सोचते हो...आप सोच रहे हो कि उ हर समस्या को "नैरु"जी को तोर तोर अउर हर उपलब्धि को मोर मोर(अपना)कहते हैं।
ऐसा ईच नहीं है उ तो बहुते नीक हैं...कम से कम कुछ तो देते हैं विपक्ष को।
हमेसा हर काम को मोर (ज्यादा) करते हैं...इसलिए विदेश यात्रा इत्ता मोर कियें की विदेश मंत्री को रुलाय गयें... भाषण इत्ता दियें की लोग राशन को भुलाय गयें...ईंधन तेल का दाम इत्ता बढ़ाये कि लोग सुखाय गये... जीडीपी इत्ता निचे लायें की अर्थव्यवस्था पेंडुलम बनाय गयें... निजीकरण इत्ता कर रहें कि सरकारी संस्थान सब सुलाय दियें।
जो भी कियें एकदम्मे मोर कियें...जबरदस्त मोर कियें... हम तो खुश हैं बहुते खुश हैं...जो करते हैं मोर करते हैं।
उ मोर "या" से भी बहुते प्यार करते हैं...चुनाव में इत्ते ही प्यार से मोरया को पास बुलाते हैं,चारा खिलाते हैं...उनको यूपी का सिरमौर जताते हैं...फिर फिर...फिर का 'स्टूल' पर बईठा देते हैं...कउनो नेता मोरया को इत्ता सम्मान प्यार दिया था का...?
हम तो अपने मोर वाले परधान मंत्री को बहुते मोर प्यार करते हैं...बस फरक ई है कि उनके द्वारा मोर को प्यार करते बखत कोई कैमरामैन जबरदस्ती उनके आवास में घुस जाता है...और उनके निजी क्षणों कि फोटू हींंच के वायरल कर देता है...अउर हम अपना फोटू हिंचा नहीं पाते हैं।
और हां,उस समय एस-पीजी वाले पान खाने गए थे।
विनय मौर्या के द्वारा लिखा गया है और उनके निजी विचार और व्यंग है .