Archived
कर्नाटक : कांग्रेस विधायक दल की बैठक में 78 में 66 MLA पहुंचे, जेडीएस की बैठक में नहीं पहुंचे दो विधायक
Arun Mishra
16 May 2018 11:38 AM IST
x
येदियुरप्पा गवर्नर से मिले और सरकार बनाने का दवा पेश किया है , शपथ दिलाने की गुजारिश की है
नई दिल्ली : कर्नाटक में सत्ता के लिए भाजपा और जेडीएस-कांग्रेस ने कोशिशें तेज कर दी हैं। इसे लेकर तीनों पार्टियों ने विधायक दल की बैठक की। कांग्रेस की बैठक में 78 में से 66 विधायक पहुंचे हैं वहीं जेडीएस की मीटिंग में दो विधायक नहीं पहुंचे। उधर, कांग्रेस-जेडीएस ने आरोप लगाया है कि भाजपा उनके विधायकों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। दोनों पार्टियों ने दावा कि उनके सभी चुने गए विधायक एक साथ हैं।
कांग्रेस विधायक अमरेगौड़ा लिंगानागौड़ा पाटिल बाय्यापुर ने कहा कि बीजेपी नेताओं ने उन्हें मंत्री पद का ऑफर दिया था। इससे पहले कहा गया कि बीएस येद्दियुरप्पा ने सरकार बनाने के लिए फिर 'ऑपरेशन लोटस' छेड़ा है। वे कांग्रेस के चार और जेडीएस के छह विधायकों के संपर्क में हैं। सबको मंत्री पद का ऑफर दिया है। बता दें कि जेडीएस-कांग्रेस और भाजपा ने सरकार बनने का दावा पेश कर चुके हैं। इस चुनाव में भाजपा को 104, कांग्रेस को 78 और जेडीएस गठबंधन को 38 सीटें मिली हैं।
- जेडीएस विधायक दल की बैठक में राजा वेंकटप्पा नयक्का और वेकंट राव नडगौड़ा नहीं पहुंचे।
- येदियुरप्पा सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन पहुंचे।
- जेडीएस विधायक दल की बैठक शुरू।
केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने कहा कि हमारे सबसे ज्यादा विधायक हैं। कांग्रेस और जेडीएस कैसे सरकार बनाने की सोच सकते हैं। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि लोग बीजेपी को चाहते हैं और हम सरकार बनाएंगे। विधायक दल की बैठक के बाद हम जरूरी कदम उठाएंगे।
कांग्रेस विधायक अमरेगौड़ा लिंगानागौड़ा पाटिल बाय्यापुर ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि मुझे भाजपा नेताओं का कॉल आया था। उन्होंने कहा कि हमारे साथ आ जाओ और हम आपको मंत्रालय देंगे। हम आपको मंत्री बनाएंगे। लेकिन, मैंने मना कर दिया। हमारे मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी हैं।
कांग्रेस नेता डी शिवकुमार ने कहा कि वे (भाजपा) हमारे नेताओं के संपर्क में हैं। ये हम जानते हैं। सभी पर बहुत दबाव है। लेकिन यह आसान नहीं होगा, क्योंकि दो पार्टियों के पास बहुमत का नंबर है। लोग यह सब देख रहे हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा सभी कांग्रेस एमएलए हमारे साथ हैं। कोई भी बाहर नहीं है। हम सरकार बनाने जा रहे हैं।
गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को कहा, "भाजपा के पास 104 विधायक हैं। कांग्रेस और जेडीएस के पास 117 हैं। राज्यपाल को सही फैसला करना होगा।"
जेडीएस ने कहा- हमारे सभी नेता विश्वसनीय
जेडीएस नेता सरवाना ने कहा- "हम नहीं जानते है कि वे (भाजपा) क्या ऑफर कर रहे हैं, लेकिन वे हमारे लोगों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। हम सभी एक साथ हैं। हमारी पार्टी को कोई छू नहीं सकता। हमारे सभी एमएलए विश्वसनीय हैं।"
Next Story