- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
कर्नाटक में भीषण हादसा, मांडया में तेज रफ्तार बस नहर में गिरी, 30 लोगों की मौत
कर्नाटक के मांड्या जिले में शनिवार को एक प्राइवेट बस नहर में गिर गई. इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि इस दुर्घटना में कम से कम 30 लोगों की डूबने से मौत हो गई. मांड्या पुलिस नियंत्रण रूम के एक अधिकारी ने मीडिया को फोन पर बताया, "पांडवपुरा कस्बे के समीप कनागनामराड़ी गांव में दोपहर के आसपास यह घटना हुई. बस पुल पर फिसलकर कावेरी नदी नहर में जा गिरी.
अधिकारी ने कहा, "गोताखोरों ने बस को नहर से बाहर निकालने से पहले उसमें से 25 यात्रियों के शवों को बरामद किया और बचे मृतकों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है." दुर्घटना स्थल बेंगलुरू से करीब 120 किलोमीटर दूर मांड्या कस्बे के बाद मैसूर की ओर जाने वाले राजमार्ग पर स्थित है.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार बस पांडवपुरा से मांड्या की ओर जा रही थी कि तभी चालक का बस पर से अचानक नियंत्रण खो गया और बस पुल के मोड़ पर से 20 फीट गहरी नहर में जा गिरी. दुर्घटना से राजमार्ग पर यातायात बाधित हुआ और नहर में गिरी बस को देखने के लिए घटनास्थल पर पहुंची सैकड़ों की तादाद में भीड़ के कारण बचाव कार्य प्रभावित हुआ.
मृतकों में कुछ छात्र भी शामिल हैं, जो शनिवार को आधी छुट्टी होने के कारण अपने स्कूलों व कॉलेजों से घर लौट रहे थे.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने बस हादसे में जान गंवाने वाले 25 लोगों के रिश्तेदारों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवाजा देने की घोषणा की. कुमारस्वामी ने कहा, "यह एक बहुत ही दुखद घटना है. मैं मृतकों की आत्मा की शांति और इस हानि से परिवारों को मजबूती देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं.