- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
क्लास में छात्रों को पढ़ा रहे हेडमास्टर की 20 छात्रों के सामने दिनदहाड़े हत्या से हड़कंप!
बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में छह अपराधियों ने एक स्कूल के हेडमास्टर की 20 छात्रों के सामने धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस घटना के समय हेडमास्टर क्लास में छात्रों को पढ़ा रहे थे, उसी वक्त बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ कर रही है।
स्थानीय पुलिस ने बताया कि अग्रहारा दसरहल्ली उपनगर में हवानुर पब्लिक स्कूल के 60 वर्षीय प्रधानाचार्य रंगनाथ 10वीं के छात्रों को पढ़ा रहे थे। तभी छह अपराधियों का यह गिरोह क्लास में घुसा और उनकी धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात के बाद में ये अपराधी एक कार में फरार हो गए, जिससे वे स्कूल में आए थे।
एक खुफिया सूचना के आधार पर गिरोह के एक सदस्य को बाद में महालक्ष्मी इलाके से पुलिस ने दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस की गोली से उसके पैर में चोट आई। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया और इलाज किया गया। पुलिस को संदेह है कि इस हत्या के पीछे स्कूल की इमारत से जुड़ा भूमि विवाद वजह हो सकता है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि स्कूल कैंपस में काफी दहशत का माहौल है क्योंकि छुट्टी के दिन स्पेशल क्लासेस लेने आए कई छात्रों ने अपनी आंखों के सामने हत्या होते हुए देखी थी। डेप्युटी पुलिस कमिश्नर चेतन सिंह राठौर ने कहा कि बसवेश्वरनगर निवासी पीड़ित ने रविवार सुबह साढ़े दस बजे स्कूल के पपैया गार्डन में मीटिंग बुलाई थी। 1986 में रंगनाथ उर्फ रंगनाथ नायक ने श्री मारुति विद्या सम्स्ते संस्था की शुरुआत की थी जो यह स्कूल भी स्कूल चलाते थे।