बैंगलोर

फ्लाइट में उड़ान के दौरान ही महिला ने दिया बच्चे को जन्म, अब जिंदगीभर मुफ्त करेगा प्लेन में सफर

Arun Mishra
7 Oct 2020 5:07 PM GMT
फ्लाइट में उड़ान के दौरान ही महिला ने दिया बच्चे को जन्म, अब जिंदगीभर मुफ्त करेगा प्लेन में सफर
x
इंडिगो ने बच्चे की जिंदगीभर के फ्री फ्लाइट टिकट का ऐलान कर दिया

नई दिल्ली : ट्रैवल करने के लिए सबसे आसान साधन हवाई मार्ग है। इससे आप काफी आसानी और जल्दी ही अपनी मंजिल पर पहुंच जाते हैं। हालांकि, ये तरीका काफी महंगा भी है। फ्लाइट की टिकट्स अन्य साधनों के कंपेरिजन महंगी आती है। लेकिन बुधवार को दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो फ्लाइट में जन्मे एक बच्चे को अपनी पूरी जिंदगी के लिए फ्री प्लेन टिकट्स मिले हैं। जी हां, ये बच्ची अब अपनी पूरी लाइफ में फ्री फ्लाइट्स का मजा उठाएगा। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ है जो इसे ये सुविधा दी गई है। दरअसल, इस बच्ची का जन्म फ्लाइट के दौरान हुआ। इसके बाद इंडिगो ने बच्चे की जिंदगीभर के फ्री फ्लाइट टिकट का ऐलान कर दिया।

दरअसल बुधवार शाम दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो फ्लाइट में सवार एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इंडिगो ने बयान जारी कर बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और फ्लाइट शाम 7:40 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरा गया।

जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित

बयान में कहा गया कि हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6E 122 में एक प्रीमैच्योर बच्चे का जन्म हुआ। वहीं डिलीवरी की प्रक्रिया के दौरान फ्लाइट का संचालन सामान्य था। वहीं फ्लाइट जब बेंगलुरु में लैंड हुई तो बच्चे का ऐयरपोर्ट पर शानदार स्वागत किया गया। बयान के मुताबिक मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Next Story