Archived

चुनाव LIVE Updates: कर्नाटक में वोटिंग जारी, 1 बजे तक 37% हुआ मतदान

Vikas Kumar
12 May 2018 2:02 PM IST
चुनाव LIVE Updates: कर्नाटक में वोटिंग जारी, 1 बजे तक 37% हुआ मतदान
x
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की 224 में से 222 सीटों के लिए आज शनिवार को वोटिंग जारी है। दोपहर 1 बजे तक 37% वोट डाले गए है। सुबह से ही बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों में लोगों की भीड़ देखी जा रही है।

बेंगलुरु : कर्नाटक विधानसभा चुनाव की 224 में से 222 सीटों के लिए आज शनिवार को वोटिंग जारी है। सुबह से ही बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों में लोगों की भीड़ देखी जा रही है। दोपहर 1 बजे तक 37% वोट डाले गए है।

शनिवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारी वोटिंग के लिए तमाम राजनीतिक दलों की ओर से अपील की गई है। राज्य में शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे और चुनाव के नतीजे 15 मई को आएंगे।

वोटिंग शुरू होते ही बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने शिमोगा के शिकारीपुरा पोलिंग स्टेशन पर वोट डालने पहुंचे। वोट डालने से पहले मीडिया से बात करते हुए येदियुरप्पा ने कहा, 'आज बहुत शुभ दिन है। हर किसी को बाहर आकर वोट देना चाहिए। येदियुरप्पा ने भाजपा को 150 से ज्यादा सीटें मिलने का दावा किया।

वहीं केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने पुत्तूर में वोट डाला। जेडीएस के मुखिया और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने हासन जिले के होलेनरसिपुरा में वोट डाला। इससे पहले वे जिले के प्रचीन श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने भी अपना वोट डाला। वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने बेंगलुरु में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद उन्होंने इसकी फोटो ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'हमने वोट डाला, क्या आपने मतदान किया।'

आपको बता दें कर्नाटक में दो सीटों पर चुनाव टाल दिए गए हैं। एक सीट पर मतदान भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक बी एन विजयकुमार के निधन के चलते स्थगित कर दिया गया है, वहीं फर्जी वोटर आईडी कार्ड मिलने के कारण आरआर नगर सीट पर चुनाव टाल दिया गया। आरआर नगर सीट पर चुनाव 28 मई को होगा और परिणाम 31 मई को आएगा।

Next Story