Archived
कर्नाटक सरकार ने दी अलग झंडे को मंजूरी, अब केंद्र की अनुमति का इंतजार
Arun Mishra
8 March 2018 5:05 PM IST
x
कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने सूबे के लिए एक अलग झंडे की मांग को मंजूरी दे दी है
नई दिल्ली : कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने सूबे के लिए एक अलग झंडे की मांग को मंजूरी दे दी है। राज्य में पिछले कई महीनों से अलग झंडे की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है।
पिछले साल जुलाई से ही राज्य के लिए अलग झंडे की मांग उठाई जा रही है। राज्य के लिए जो झंडा तैयार किया गया है उसमें पीला, सफेद और लाल पट्टी है।
राज्य सरकार के इस फैसले के बाद अब इसे केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। केंद्र की तरफ से अनुमति मिलने के बाद इसे कर्नाटक राज्य का आधिकारिक झंडा मान लिया जाएगा।
Karnataka govt approves state flag. It will be sent to central govt for approval, after that it will be announced as the state flag. pic.twitter.com/BwidTfnyUb
— ANI (@ANI) March 8, 2018
अगर केंद्र की मोदी सरकार कर्नाटक सरकार इस फैसले को मंजूरी दे देती है तो कर्नाटक संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत विशेष दर्जा प्राप्त जम्मू-कश्मीर के बाद देश का दूसरा ऐसा राज्य बन जाएगा, जिसका आधिकारिक तौर पर अलग झंडा होगा।
'एक देश एक झंडा' के सिद्धांत को दरकिनार कर केंद्र कर्नाटक सरकार के इस फैसले को मंजूरी देगी, इसे लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।
Next Story