- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- मनोरंजन
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- कोरोना वायरस का आपकी...
कोरोना वायरस का आपकी सेक्स लाइफ़ पर क्या असर पड़ेगा?
जब दुनिया भर में सोशल डिस्टेंसिंग और सेल्फ़ आइसोलेशन की बात की जा रही है तो ये सवाल हमें हैरत में नहीं डालता कि सेक्स का क्या होगा? कुछ लोग ये पूछ सकते हैं कि कोरोना वायरस की महामारी का यौन संबंधों पर क्या असर पड़ने वाला है.
वैज्ञानिकों का ये कहना है कि अभी तक इस बात के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं कि कोरोना वायरस से होने वाली बीमारी Covid-19 का संक्रमण यौन संबंधों के जरिए भी हो सकता है. लेकिन हम ये पहले से जानते हैं कि सांस लेने की तकलीफ़ का संक्रमण किसी करीबी या संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने से हो सकता है. यूनिवर्सिटी ऑफ़ ईस्ट एंगलिया में मेडिसीन विभाग के एक्सपर्ट प्रोफ़ेसर पॉल हंटर ने ये समझाने की कोशिश की है कि यौन संबंधों को लेकर ब्रिटिश सरकार की तरफ़ से जारी की गई ताज़ा एडवाइजरी का क्या मतलब है.
प्रोफ़ेसर पॉल हंटर कहते हैं, "अगर आपको या आपके पार्टनर में कोरोना वायरस के संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है तो सेक्स से बचने की आपके पास कोई वजह नहीं है. लेकिन अगर किसी की तबियत ख़राब है या फिर आप दोनों में से कोई एक जोखिम की स्थिति में है तो शायद सबसे बेहतर यही है कि इससे और किसी और तरह की नज़दीकी से दूर रहा जाए." प्रोफ़ेसर हंटर और दूसरे विशेषज्ञ इस बात को लेकर सहमत हैं कि फिलहाल हर किसी को घर में मौजूद अपने नियमित पार्टनर के अलावा किसी और से यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए.
न्यूयॉर्क के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने यौन गतिविधियों को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं जिनमें साफ़ शब्दों में ये सलाह दी गई है कि क्या सुरक्षित है और क्या सुरक्षित नहीं है. हम सभी को दूसरे लोगों के साथ ग़ैरज़रूरी संपर्क बनाने से बचना चाहिए, दूरी बनाए रखनी चाहिए ताकि इसके संक्रमण को फैलने से रोका जाए. हम जानते हैं कि चुंबन से कोरोना वायरस आसानी से फैल सकता है. इसलिए अगर आप सिंगल हैं तो बेहतर यही है कि कुछ समय के लिए डेटिंग करने से बचें. हां, अगर आप सुरक्षित फासला रखते हुए ऐसा करना चाहते हैं तो कर सकते हैं.