राष्ट्रीय

महिला ने उजागर की पिता के पाप की भयानक कहानी, 9 साल की उम्र से मेरा रेप हुआ 3 बार प्रेग्नेंट हुई

Special Coverage News
12 Sep 2019 5:03 AM GMT
महिला ने उजागर की पिता के पाप की भयानक कहानी, 9 साल की उम्र से मेरा रेप हुआ 3 बार प्रेग्नेंट हुई
x
सांकेतिक तस्वीर
युवती ने बताया कि उसके सौतले पिता हफ्ते में चार दिन उसके साथ रेप करते थे।

9 साल की उम्र से मेरा रेप हुआ 3 बार मैं प्रेग्नेट हुई। 7 सालों तक अपने पिता की हैवानियत का शिकार होने वाली इस लड़की की उम्र अब 28 साल हो चुकी है। इस युवती ने अपने पिता और मां को उनके कर्मों की सजा भी दिलवाई है। अब इस महिला ने अपने साथ हुई ज्यादती की खौफनाक कहानी को सबसे सामने बयां किया है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसके इस कदम से इस तरह की यातनाएं सहने वाली दूसरी महिलाओं को भी अपनी आवाज उठाने का मौका मिलेगा और उनमें यह उम्मीद जगेगी कि वो भी न्याय हासिल कर सकती हैं।

इस महिला ने बताया है कि उसके सौतले पिता ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया। वो गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया गया और कैसे उसकी मां ने अपनी आंखों के सामने यह सबकुछ होने दिया। इंग्लैंड की रहने वाली इस महिला ने अपनी पहचान सार्वजनिक करते हुए बताया कि उनका नाम रचेल ग्रे है। रचेल ने बताया कि जब वो महज चार साल की थी तो उनके बायोलॉजिकल पिता की निधन हो गया। उनके मुताबिक साल 2000 के फरवरी के महीने में उनकी मां मैरी-लुइजा, एनोकी एंड्रियू नाम के एक शख्स को डेट करने लगीं।

टीवी देखते वक्त गंदी नीयत से छूने लगे

रचेल के मुताबिक जब वो एनोकी से मिलीं तब वो उन्हें किसी रानी की तरह रखता था। वो उन्हें अक्सर शॉपिंग कराने भी ले जाता था। पांच महीने के बाद उसकी मां और एनोकी ने ऐलान किया कि दोनों शादी करने वाले हैं और मैं इससे काफी खुश थी कि मुझे एनोकी जैसे पिता मिल रहे हैं। जुलाई 2000 जब रचेल की मां घर से बाहर थीं तब एनोकी ने पहली बार उनका यौन शोषण किया था।

लड़की ने बताया कि इस दिन जब वो टीवी देख रही थी तब उसके सौतेले पिता अचानक उसे गंदी नीयत से गलत जगह पर छूने लगे और फिर उसे पुचाकरना शुरू कर दिया। लेकिन उस वक्त उनकी मां वहां आ गई और एनोकी ने उन्हें छोड़ दिया।

एक हफ्ते में 4 दिन होता था रेप

अगले ही सप्ताह उनकी मां ने एनोकी से शादी रचाई। रचेल के मुताबिक एक दिन दोपहर के वक्त उसके सौतेले पिता उसके सामने बिल्कुल नंगी हालत में आए और पहली बार उनके साथ रेप किया। युवती ने बताया कि उसके सौतले पिता हफ्ते में चार दिन उसके साथ रेप करते थे। साल 2003 में 12 साल की उम्र में पहली बार वो गर्भवती हुईं। उस वक्त रचेल ने अपनी मां को इस बारे में बताया था लेकिन मां ने उन्हें डांट कर चुप करा दिया और फिर उनका गर्भपात भी करा दिया गया।

मां मुझपर हंसती थी

साल 2005 में एक बार फिर वो गर्भवती हो गईं और फिर उनका गर्भपात कराया गया। इस बार पीड़िता ने अपने सौतेले पिता के बारे में सब कुछ अपनी मां को बताया लेकिन उनकी मां ने उन्हें झूठा और अटेन्शन पाने की हसरत रखने वाला कह दिया। इस बात से उन्हें काफी आघात पहुंचा था।

महिला ने बताया कि मुझे उम्मीद थी कि मां मेरी परेशानियों को समझेंगी लेकिन वो एनोकी के साथ मिलकर मुझपर हंसती रहती थी। महिला ने बताया कि मेरे गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर उनकी मां ने कहा था कि यह उनकी बॉयफ्रेंड का बच्चा है। मैं यह जानकर हतप्रभ रह गई कि मां को सबकुछ पता है लेकिन वो फिर भी खामोश है।

दूसरे कमरे में सोती थी मां

महिला ने बताया कि कई रातों को उनके सौतले पिता ने उनके बेडरूम में उनके साथ रेप किया और उनकी मां दूसरे कमरे में सोती थी। यह सब उनके लिए लिए किसी बुरे सपने की तरह था। साल 2006 में महिला फिर प्रेग्नेंट हो गई। महिला का एक बार फिर गर्भपात कराया गया। साल 2008 में 17 साल की रोचिली को नौकरी मिल गई और वो घर से बाहर चली गईं। वो अपने सौतेले पिता और मां से संपर्क में तो थीं लेकिन उनके पास कभी नहीं जाती थीं।

20 साल जेल की सजा हुई

पीड़िता ने अपने पार्टनर को भी अपनी भयानक कहानी सुनाई थी। जिनकी मदद से बाद में उन्होंने पुलिस के पास भी शिकायत दर्ज कराई। इसी साल 44 साल के एनोकी और उसकी पत्नी को Aylesbury Crown Court ने रेप और प्रताड़ना का दोषी करार दिया। मई के महीने में एनोकी एंड्रियू को बलात्कार का दोषी पाया गया और उसे 20 साल जेल की सजा हुई।

Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story