लाइफ स्टाइल

रणवीर कपूर एनिमल के बाद रामायण में आएंगे नजर, एक्ट्रेस साईं पल्लवी बनेगी सीता

Sonali kesarwani
4 Oct 2023 10:26 AM GMT
रणवीर कपूर एनिमल के बाद रामायण में आएंगे नजर, एक्ट्रेस साईं पल्लवी बनेगी सीता
x
बॉलीवुड स्टार रणवीर कपूर इस समय अपनी फिल्म एनिमल के लिए काफी चर्चा में बने हुए है। जल्द ही रणवीर कपूर रामायण फिल्म में नजर आएंगे।

स्टार रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म Animal के लिए इस समय चर्चा में हैं वहीं, अब उनकी एक और आने वाली फिल्म Ramayan को लेकर भी अपडेट आनी शुरू हो चुकी है इस फिल्म में भगवान राम Ranbir Kapoor होंगे और उनके साथ पहले चर्चा थी कि उन्हीं की पत्नी Alia Bhatt सीता बनेंगी पर ऐसा नहीं हुआ, अब मीडिया रिपोर्ट के अनुसार माता सीता के रोल में साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। यह फिल्म काफी समय से बनाने के लिए सोची जा रही थी। लेकिन अब जाके इसके लिए कास्टिंग पूरी हुई है।

Ranbir Kapoor के साथ साउथ एक्ट्रेस करेंगी काम

नितेश तिवारी की ड्रीम फिल्म Ramayan बनाने का सपना बहुत जल्द पूरा होने वाला है। Ramayan को लेकर या महाभारत को लेकर पहले भी कई फिल्में बनी है अब एक और फिल्म रामायण आ रही है। जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है इस फिल्म के लिए लीड कैरेक्टर्स यानी भगवान राम और माता सीता की कास्टिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में भगवान राम Ranbir Kapoor होंगे तो साउथ की एक्ट्रेस Sai Pallavi माता सीता का किरदार निभाने वाली हैं।

Ranbir की पत्नी Alia Bhatt की थी चर्चा

बता दें कि पहले Alia Bhatt के माता सीता का रोल निभाए जाने की चर्चा थी लेकिन डेट इशूज के चलते आलिया फिल्म से बाहर हो गई। अब मेकर्स ने साई पल्लवी को कास्ट किया है। मेकर्स ने Ramayan के लिए रावण के लिए भी एक्टर चुन लिया है और रिपोर्ट के मुताबिक साउथ के सुपरस्टार यश फिल्म में रावण के रोल में नजर आएंगे।

‘Ramayan’ 2 पार्ट में बनेगी!

नितेश तिवारी अपनी ड्रीम फिल्म Ramayan को दो हिस्सों में बनाने की तैयारी कर रहे हैं। पहले पार्ट में Ranbir Kapoor और साईं पल्लवी यानी भगवान राम और माता सीता पर सारा फोकस होगा तो वहीं दूसरे हिस्से में रावण के तौर पर यश का बड़ा रोल देखने को मिलेगा। फिल्म की शूटिंग अगले साल 2024 फरवरी में शुरू कर देंगे और यश फिल्म की शूटिंग 2024 में ही पर जुलाई में शुरू करेंगे।

Also Read: अब इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए देना पड़ सकता है हर महीने चार्ज, जानिए नया नियम

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

    Next Story