- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- मनोरंजन
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- थाने में पहुंची दो...
थाने में पहुंची दो युवती कहा कि हम करेंगे शादी
दो युवतियों के बीच चार साल से चल रही दोस्ती प्यार में बदल गई। अब दोनों युवती एक-दूसरे से शादी कर साथ रहने की जिद पर अड़ी हैं, हालांकि उनके परिजन इस बात का विरोध कर रहे हैं, जिसके चलते दोनों कुछ दिन पहले घर से चली गई थीं। सोमवार को बड़ौत कोतवाली पहुंचीं दोनों युवतियों ने शादी कर साथ रहने की इच्छा जाहिर की। पुलिस ने दोनों युवतियों के परिजनों को थाने बुलाया और दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।
नगर निवासी दो युवतियों की चार साल पहले एक ही कालेज में पढ़ने के कारण दोस्ती हुई थी। इसके चलते दोनों सहेलियों का ज्यादतर समय एक-दूसरे के साथ गुजरने लगा। दो साल पहले दोनों ही दिल्ली स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगीं। यहां तक सब ठीक था।अचानक कुछ दिन पहले दोनों युवतियां दिल्ली से नौकरी छोड़कर बड़ौत आ लौट आईं। परिजनों ने नौकरी छोड़ने का कारण पूछा तो दोनों ही टाल-मटौल करती रहीं और कोई ठोस जवाब नहीं दिया। परिजनों ने भी ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
अब दोनों युवती ज्यादातर साथ रहने लगीं, इसी बीच परिजनों को दोनों के ही हाव-भाव कुछ ठीक नहीं लगे तो उन्होंने दोनों पर निगाह रखनी शुरू की। दोनों की हरकतों को देख कुछ शक होने पर परिजनों ने दोनों के साथ रहने का विरोध किया। इस पर करीब एक सप्ताह पहले दोनों ही अपने-अपने घर से चली गईं। परिजनों ने बड़ौत कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
सोमवार को दोनों युवती बढ़ौत कोतवाली पहुंचीं और वहां पर दोनों ने शादी कर साथ रहने की इच्छा जाहिर की। कोतवाली पहुंचे उनके परिजनों ने उनकी इस इच्छा का विरोध किया। परिजन दोनों को अलग-अलग करने की जिद पर अड़े थे लेकिन दोनों युवतियों का कहना था कि वह एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकतीं। समाज इस बात की उन्हें अनुमति दे या न दे, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि दोनों युवतियों से पूछताछ की जा रही है। कोर्ट में दोनों के बयान दर्ज कराए जाएंगे। दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण भी कराया गया, जिससे उनकी सही आयु का पता चल सके। उधर, महिला पुलिस दोनों युवतियों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के बाद अपने साथ बड़ौत लेकर चली गईं।