भोपाल

दबंग महिला विधायक रामबाई सिंह का डांस वीडियो वायरल

Shiv Kumar Mishra
12 Jan 2021 7:04 AM GMT
दबंग महिला विधायक रामबाई सिंह का डांस वीडियो वायरल
x

दमोह, गणेश अग्रवाल। पथरिया से बीएसपी विधायक रामबाई आये दिन चर्चाओं में रहती हैं। अक्सर ही उनके कारनामे सुर्खियां बटोरते हैं। तीन दिन पहले ही दबंग विधायक रामबाई सिंह के पति गोविन्द सिंह के खिलाफ कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए उन्हें कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में आरोपी बनाया गया है जिसे लेकर रामबाई की चिंता बढ़ सकती है, लेकिन इसी बीच उनका एक डांस वीडियो सामने आया है जिसमें वो खूब मगन होकर डांस कर रही हैं।

दरअसल सोमवार को रामबाई की बेटी मेघा का बीसवां जन्मदिन था जिसको लेकर रामबाई के दमोह निवास पर परिवार के लिए पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में विधायक ने जमकर डांस किया। पूरे परिवार के साथ रामबाई का डांस देखते ही बन रहा है। बाकयदा डीजे की धुन पर, कुछ फिल्मी कुछ लोकगीतों और लोकगीतों में राजनैतिक गीतों पर रामबाई ने खुलकर डांस किया और फिर वीडियो भी वायरल किये गए।

हालांकि कोर्ट के आदेश में बाद रामबाई के पति गोविन्द सिंह सामान्य रूप से भी नज़र नही आ रहे हैं और सोमवार रात बेटी के जन्मदिन पर भी वो तस्वीरों में दिखाई नहीं दिये। बता दें कि हटा एडीजे कोर्ट ने गोविन्द सिंह को 21 जनवरी के पहले कोर्ट में पेश होने का आदेश जारी किया है। बहरहाल ऐसे दौर में भी जब पति पर संकट मंडरा रहा है, तब भी विधायक ने बेटी के जन्मदिन की खुशियों पर ग्रहण नहीं लगने दिया। अब ये वीडियो चर्चाओं में हैं और वायरल हो रहे हैं।



Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story