भोपाल

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान बने 'कॉमन मैन' - ट्विटर पर लोग कर रहे प्रशंसा

Special Coverage News
15 Dec 2018 1:32 PM GMT
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान बने कॉमन मैन - ट्विटर पर लोग कर रहे प्रशंसा
x
लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री के ट्विटर प्रोफाइल की तस्वीर लेकर उनकी तारीफ की।

भोपाल : अभी हाल में ही हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मध्य प्रदेश की सत्ता गंवा दी है। 15 साल बाद कांग्रेस ने वहां वापसी की है। 13 साल पर शिवराज सिंह चौहान वहां के मुख्यमंत्री रहे। सत्ता गंवाने के बाद शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री आवास खाली कर दिया। उन्होंने अपने सभी स्टाफ और अधिकारियों के साथ फोटो खिंचावाई। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसके अलावा अब शिवराज सिंह चौहान ने अपना ट्विटर प्रोफाइल बदलते हुए खुद को 'द कॉमन मैन ऑफ मध्य प्रदेश' बताया है।

शिवराज अपनी सरकार के जाने के बाद से अब तक दो बार अपना ट्विटर प्रोफाइल बदल चुके हैं। चुनाव नतीजों का एलान होते ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और अपने ट्विटर प्रोफाइल में बदलाव करते हुए खुद को 'एक्स चीफ मिनिस्टर ऑफ मध्य प्रदेश' अर्थात मध्य प्रदेश का पूर्व मुख्यमंत्री बताया। हालांकि इसके कुछ ही घंटे बाद उन्होंने अपना ट्विटर प्रोफाइल फिर से बदलते हुए खुद को 'द कॉमन मैन ऑफ मध्य प्रदेश' अर्थात मध्य प्रदेश का आम आदमी करार दिया। शिवराज की यह अदा सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी।

लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री के ट्विटर प्रोफाइल की तस्वीर लेकर उनकी तारीफ की। गौरतलब है कि शिवराज पिछले 13 साल से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री थे। वह भाजपा के उन मुख्यमंत्रियों में से थे जिनकी सत्ता पर पकड़ को काफी मजबूत माना जाता था। लेकिन इस बार के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब कांग्रेस के कमलनाथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

Next Story