भोपाल

तो क्या ये विधायक बदल देंगे मध्यप्रदेश में सरकार, कमलनाथ सरकार कोरोना वायरस की हुई शिकार!

Shiv Kumar Mishra
4 March 2020 6:06 AM GMT
तो क्या ये विधायक बदल देंगे मध्यप्रदेश में सरकार,  कमलनाथ सरकार कोरोना वायरस की हुई शिकार!
x
सिर्फ 4 उनके (भाजपा) साथ हैं। हमारे सभी 6 विधायक लौटने को तैयार हैं। बिसाहूलाल सिंह और रमाबाई से भी संपर्क साधा गया। दोनों लौटना चाहते हैं, लेकिन भाजपा उन्हें रोक रही है। कांग्रेस आज इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फेंस करेगी।

दिल्ली। बुधवार का दिन मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है। दरअसल मंगलवार की सुबह दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि कांग्रेस विधायकों को बीजेपी दिल्ली ला रही है और कुछ विधायकों को चार्टर प्लेन से भी लाया गया है। उसके बाद सियासी ड्रामा शुरू हुआ और देर शाम तक शिवराज सिंह चौहान भी दिल्ली पहुंच गए और जहां पर पहले से ही इस सियासी ड्रामे के दूसरे सूत्रधार नरोत्तम मिश्रा मौजूद थे।

देर रात होते-होते इस बात की पुष्टि हो गई कि गुरूग्राम के आईटीसी मराठा होटल में बसपा (bsp) के दो, सपा (sp) के एक और कांग्रेस के 6 विधायकों को रखा गया है । यहां पर मंत्री जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह पहुंचे और (रामबाई) को अपने साथ ले गए। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह भी वहां पहुंचे लेकिन उन्हें किसी से मिलने नहीं दिया गया। दिग्विजय ने बताया कि कांग्रेस के बिसाहूलाल सिह, हरदीप सिंह डंग, एन्दल सिंह कंसाना और निर्दलीय सुरेंद्र सिंह शेरा सहित बसपा के संजीव कुशवाहा और रामबाई भाजपा के लोगों के साथ थे लेकिन यह सब कहीं नहीं जाएंगे, वापस कांग्रेस में ही रहेंगे। सूत्रों की मानें तो बीजेपी के पास अभी भी 10 से 15 के बीच ऐसे विधायक हैं जो पाला बदल सकते हैं और ऐसी स्थिति में कमलनाथ सरकार के लिए खतरा हो सकता है।

दिल्ली में मौजूद दिग्विजय ने कहा भाजपा नेता रामपाल सिंह, नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया, संजय पाठक विधायकों को पैसे बांटने के लिए जा रहे थे। मुझे लगता है कि होटल में 10-11 विधायक होंगे।सिर्फ 4 उनके (भाजपा) साथ हैं। हमारे सभी 6 विधायक लौटने को तैयार हैं। बिसाहूलाल सिंह और रमाबाई से भी संपर्क साधा गया। दोनों लौटना चाहते हैं, लेकिन भाजपा उन्हें रोक रही है। कांग्रेस आज इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फेंस करेगी।

इन विधायकों के होटल में होने की पुष्टि

रामबाई (बसपा), पथरिया

बिसाहूलाल (कांग्रेस), अनूपपुर

हरदीप सिंह (कांग्रेस), सुवासरा

सुरेंद्र सिंह शेरा (निर्दलीय)

संजीव कुशवाह (बसपा), भिंड

ऐंदल सिंह कंसाना (कांग्रेस), सुमावली,

Next Story