भोपाल

कार्यकर्ता महाकुंभ में बोले पीएम मोदी, 'कांग्रेस छोटी पार्टियों के पास समर्थन की गुहार लगा रही है'

Arun Mishra
25 Sep 2018 11:29 AM GMT
कार्यकर्ता महाकुंभ में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस छोटी पार्टियों के पास समर्थन की गुहार लगा रही है
x
इस मौके पर मोदी ने कार्यकर्ता महाकुंभ में नारा दिया, मेरा बूथ, सबसे मजबूत।

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया गया है। कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोटी पार्टियों के पास समर्थन की गुहार लगा रही है। कांग्रेस ने सत्ता के साथ संतुलन खो दिया। उन्होंने कहा कि आज हालत ये हो गई है कि कांग्रेस देश के बाहर अपना गठबंधन ढूंढ़ रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश का भला चाहा होता तो जो काम भाजपा की सरकार ने किया यह काम तो कांग्रेस वाले भी कर सकते थे। उन्होंने कहा कि जब तक दिल्ली में यूपीए की सरकार थी, वे भाजपा शासित राज्यों के लोगों से दुश्मनी का भाव रखते थे। भाजपा शासित राज्यों के कामों को यूपीए के शासनकाल में दिल्ली से रोका जाता था।

इस मौके पर मोदी ने कार्यकर्ता महाकुंभ में नारा दिया, मेरा बूथ, सबसे मजबूत। पीएम मोदी ने कहा कि अमित शाह जैसा होना चाहिए अध्यक्ष। हम भाग्यशाली है जो इस महान पार्टी की सेवा करने का मौका मिला है। ऐसा सौभाग्य बहुत कम ही लोगों को मिलता है। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का कार्यकर्ता होना जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य। दुनिया में बीजेपी ही सिर्फ मानवता का काम करती है। दीन दयाल उपाध्याय के विचार हमारी प्रेरणा है।

आजादी के बाद गांधी, राम मनोहर लोहिया और दीन दयाल उपाध्याय को देश कभी भूल नहीं सकता। हमें तो गांधी, लोहिया और दीनदयाल तीनों मंजूर है, ऐसा इस लिए क्योंकि समन्वय में विश्वास है। हमें कर्ज चुकाने का कोई मौका नहीं छोड़ना है। कार्यकर्ताओं पर महापुरूषों का कर्ज है।

पीएम मोदी ने कार्यकर्ता महाकुंभ में संबोधित करते हुए कहा- वोट बैंक की राजनीति दीमक की तरह है। उन्होंने कहा कि कोई भी वर्ग पीछे ना छूट पाए। देश को सिर्फ बांटने का काम किया गया। ऐसी राजनीति ने देश को बर्बाद कर दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस को सजा देने का मौका आया है, आप लोग उनके पापों की सजा दें। ये वो लोग थे जिनकी वजह से मध्य प्रदेश बीमारु राज्य में शामिल हुआ था। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में ऐसी सरकार है जो यह मानती है कि अगर हिन्दुस्तान को आगे बढ़ाना है तो हिन्दुस्तान क राज्यों को आगे बढ़ना होगा।

View image on Twitter

Next Story