भोपाल

जब बड़ी संख्या में कस्टमर से थे तब State Bank Of India में चली गोली, डर गए लोग, फर्श खून से हुआ लाल, और उसके जानिए क्या हुआ

Shiv Kumar Mishra
9 Sep 2022 5:53 AM GMT
जब बड़ी संख्या में कस्टमर से थे तब State Bank Of India में चली गोली, डर गए लोग, फर्श खून से हुआ लाल, और उसके जानिए क्या हुआ
x

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले की स्थानीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India) में उस समय हड़कप मच गया, जब कस्टमर से खचाखच भरे बैंक में एकाएक गोली चली। गोली चलते ही लोग सहम उठे। वहीं फर्श खून से लाल हो गया। मामला अशोकनगर के स्टेशन रोड पर स्थित SBI ब्रांच की।

दरअसल शाम का समय था। बैंक काफी संख्या में कस्टर और बैंक कर्मी थे। सभी अपने काम में मशगूल थे। इसी दौरान बैंक में गोली चलती है। दरअसल गोली गार्ड के बंदूक चलती है। गोली चलने के बाद बैंक कर्मी और कस्टर सहम उठे। लोगों को लगा कि कहीं अपराधी तो बैंक में लूटने की नियत से तो दाखिल नहीं हो गए है। चंद सेकंड पर माजरा पता चला कि गोली गार्ड के बंदूक से चली है। बंदूक लोडेड था। लिहाजा गलती से ट्रिगर दबने से गोली फायर हो गई।

गार्ड का नाम भानू प्रताप जादौन है। गोली गार्ड के हथेली मे लगी थी। आनन-फानन में गार्ड को अशोकनगर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। गार्ड की गंभीर हालत मानते हुए भोपाल रेफर करने की तैयारी चल रही है। वहीं गार्ड को गोली लगने से जमीन पर खून के छीटें पड़ गए। एसबीआई बैंक की छत और दीवारों पर भी बने गोली के छर्रों के निशान बन गए। फिलहाल पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

Next Story