भोपाल

कांग्रेस विधायक ने बोली जब ये बात तो प्रज्ञा ठाकुर समर्थकों में मचा हडकम्प, शिवराज सिंह आये सामने बोले ..

Special Coverage News
29 Nov 2019 10:30 AM GMT
कांग्रेस विधायक ने बोली जब ये बात तो प्रज्ञा ठाकुर समर्थकों में मचा हडकम्प, शिवराज सिंह आये सामने बोले ..
x

भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर देश भर में राजनीति गर्म है। इस बीच कांग्रेस विधायक ने प्रज्ञा ठाकुर जिन्दा जलाने की धमकी दी है। प्रदेश के राजगढ़ में कांग्रेस के ब्यावरा विधायक गोवर्धन दांगी ने प्रज्ञा ठाकुर को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि प्रज्ञा ठाकुर यहां आई तो जिंदा जला देंगे।

बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के द्वारा गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर कांग्रेस पूरे मध्यप्रदेश में प्रदर्शन कर रही थी। ऐसे में मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा के पीपल चौराह पर भी गुरूवार शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर का पुतला दहन किया। इस दौरान विधायक गोवर्धन दांगी ने कहा कि गांधी पूरे राष्ट्र के पिता है। प्रज्ञा का पुतला तो क्या वो यहां आई तो उसे भी जला देते।

दांगी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जिन्होंने इस देश के लिए, न कि पूरे विश्व के लिए ,एक शांति का पैगाम दिया है, इस देश के लिए उन्होंने सर्वस्व न्यौछावर किया है, उनके हत्यारे को, संसद में बैठकर भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर, वह कहती है कि वह हत्यारा देश भक्त था ,इससे घिनौनी और इससे खराब बात मेरी जिंदगी में हो नहीं सकती है, मैं आज इस बात का, हम सब मिलकर घोर निंदा करते हैं ,और प्रज्ञा ठाकुर का पूरा पुतला नहीं, प्रज्ञा ठाकुर कभी आई तो जला भी देंगे।

शिवराज ने किया विरोध, बोले विधायक माफ़ी मांगें

विधायक के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा' बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी मानसिकता के लोग सभ्य समाज में हमारे बीच रहते हैं। एक जनप्रतिनिधि हो कर एक महिला के लिए ऐसी टिप्पणी करने वाले की जितनी भी निंदा की जाए, कम है। सत्ता के नशे में इतना चूर होना ठीक नहीं है। तत्काल माफी मांगें।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story