- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- ग्वालियर
- /
- सिंधिया को मिल सकती है...
सिंधिया को मिल सकती है मध्यप्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी, घोषणा होगी जल्द
मध्य प्रदेश कांग्रेस में संतुलन बनाए रखने के लिए युवा कांग्रेसी नेता और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस बारे में अपना निर्णय कल सुना सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनावों के मद्देनजर ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस बात के लिए तैयार कर लिया गया है कि वे प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाले और कमलनाथ के साथ मिलकर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में कंधे से कंधा मिलाकर योगदान दें. जिस पर लगभग पूरी जमीन तैयार की जा चुकी है. जानकारी के मुताबिक घोषणा बाकी है.
इसके साथ-साथ ही सिंधिया गुट के कुछ मंत्रियों को मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है. कमलनाथ की शपथ ग्रहण के ठीक पहले जिस तरह से सिंधिया समर्थक विधायकों ने दिल्ली में सिंधिया के समर्थन में प्रदर्शन किया था. उसे लेकर पार्टी बेहद चिंतित है और भविष्य में इस तरह की घटनाएं ना घटे इसके दृष्टिगत यह फैसला लिया जा सकता है. कांग्रेस का एक खेमा सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए दिल्ली तक मांग कर रहा है. उनके पक्ष में करीब दो दर्जन विधायक सिंधिया के लिए संघर्ष कर रहे हैं. इन्होंने दिल्ली पहुंचकर सांसद सिंधिया के सरकारी आवास पर अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया. कांग्रेस भी सिंधिया का कद कम करने के मूड में नहीं दिख रही है. क्योंकि आने वाले लोकसभा चुनाव में सिंधिया को भारी जिम्मेदारी देकर लोकसभा की ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने का प्रयास होगा.
चुनाव पूर्व कांग्रेस ने कमलनाथ को केंद्र से शिफ्ट कर एमपी कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भेजा था. तब सिंधिया को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया था. इसके बाद मुख्यमंत्री के लिए एक बार फिर कमलनाथ के नाम पर मुहर लगी, जिससे सिंधिया समर्थक नाराज हैं और बड़े पद की कोशिश में हैं. इस विवाद को थामने के लिए सिंधिया को कांग्रेस की कमान दी जा सकती है. हालाँकि प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में अजय सिंह और रामनिवास रावत के नाम भी चर्चा में है, हर दिन स्तिथि बदल रही है. कमलनाथ दिल्ली पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं और राहुल गांधी से मंत्रिमंडल पर चर्चा करेंगे| वहीं नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी फैसला हो सकता है.
बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की पसंद भी सिंधिया ही नजर आ रहे है. जबकि चुनाव हारने के बाद अजय सिंह का नाम भी चर्चा में आ गया है. अजय सिंह मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके है. फिलहाल अध्यक्ष पद की दौड़ में सिंधिया सबसे आगे प्रतीत हो रहे है.