ग्वालियर

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की बिगड़ी तबीयत, एम्स में भर्ती

Special Coverage News
3 Oct 2018 5:49 PM GMT
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की बिगड़ी तबीयत, एम्स में भर्ती
x

केन्द्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री व मध्य प्रदेश भाजपा चुनाव समन्वय समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की बुधवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें दिल्ली में एम्स में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार उन्हें बैचेनी महसूस हुई थी जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया। नरेंद्र सिंह तोमर को जांच के बाद वीआईपी मेडिसन वार्ड में भर्ती किया गया है। उनके स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें वायरल फीवर है। उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में तीन से चार दिन लग सकते हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी दिल्ली में उनसे मुलाकात करने पहुंचे।


ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री के पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि उन्हें रात से हल्की बैचेनी हो रही थी। सुबह बुखार सा लगा। डॉक्टरों ने वायरल बताया है। वे अभी तीन-चार दिन एडमिट रहेंगे। दिल्ली में बीजेपी के प्रतिनिधि-मण्डल के साथ चुनाव आयोग में निर्वाचन अधिकारी से मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सीधे एम्स अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती तोमर से उनका हाल जाना। उन्होंने ट्वीट कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।


Next Story