इंदौर

नाबालिग बेटी से पिता ने लॉकडाउन में किया दुष्कर्म

Shiv Kumar Mishra
29 Dec 2020 10:28 AM GMT
नाबालिग बेटी से पिता ने लॉकडाउन में किया दुष्कर्म
x

उज्जैन। विष्णुपुरा में रहने वाली महिला का 2004 में मुंबई के व्यक्ति से विवाह हुआ। पति शराब के नशे में प्रताडि़त करता था। लॉकडाउन के दौरान भी उसने मारपीट की तो वह पिता के साथ विष्णुपुरा मायके में आ गई, लेकिन पति फोन कर वापस बुला रहा था इस कारण वह सामान पैक कर मुंबई जाने की तैयारी कर रही थी तभी बेटी ने कहा कि हम पापा के पास नहीं जाएंगे वह बहुत गंदे हैं। बेटी को विश्वास में लेकर पूछा तो उसने पिता द्वारा की गई हरकत के बारे में मां को बताया। महिला थाना पुलिस ने मामले में धारा 376, पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि नवी मुंबई महाराष्ट्र में रहने वाले व्यक्ति से विष्णुपुरा की महिला का वर्ष 2004 में विवाह हुआ था। विवाह के बाद से ही पति शराब पीकर मारपीट करता था। महिला ने अपनी बेटी के साथ थाने पहुंचकर बताया कि पति ने लॉकडाऊन के दौरान मारपीट की तो पिता के साथ बेटी को लेकर उज्जैन लौट आई थी। यहां भी पति द्वारा बार बार फोन कर मुंबई आने का दबाव बनाया जा रहा था।

25 दिसंबर को जब मुंबई जाने के लिये सामान पैक कर रही थी उसी दौरान बेटी ने बताया कि पापा बहुत गंदे हैं। लॉकडाऊन के दौरान उन्होंने चाकू दिखाकर गंदा काम किया था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बेटी ने मां से कहा कि अब हम पापा के पास नहीं जाएंगे। बेटी की आपबीती सुनने के बाद मां ने महिला थाने पहुंचकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि घटना स्थल मुंबई का होने के कारण आगे की जांच मुंबई पुलिस द्वारा की जाएगी।

Next Story