इंदौर

इंदौर की घटना सुनकर दहल गया दिल, जब साथी छात्राओं से बात की तो बोली मेरा पिता इतना दरिंदा क्यों?

Shiv Kumar Mishra
26 Sep 2020 4:47 AM GMT
इंदौर की घटना सुनकर दहल गया दिल, जब साथी छात्राओं से बात की तो बोली मेरा पिता इतना दरिंदा क्यों?
x
इंदौर में अपनी ही नाबालिग़ बेटी से 6  साल से दुष्कर्म  कर रहा था पिता

इंदौर में एक पिता द्वारा अपनी ही पुत्री से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुत्री को डरा धमका करए पिता ६ साल से जबरदस्ती कर रहा था। मामला हीरानगर इलाके का है। जानकारी के अनुसार हीरानगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग ने पिता के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। आरोप है पिता उसके साथ 13 साल की उम्र से वारदात कर रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। युवती ने बताया कि 50 साल के पिता उससे पिछले 6 साल से दुष्कर्म और अश्लील हरकत कर रहा है। युवती ने बताया कि जब वह 13 साल की थी, जब उसके पिता ने अकेली पाकर उसे धमकाया। कहा किसी को कुछ कहा तो हत्या कर दूंगा।

फिर उसने बेटी से घटना की। बाद में वह आए दिन उसके साथ ऐसा करने लगा। जब वह कॉलेज में पहुंची तो उसे लगा कि साथी छात्राओं के पिता तो किसी के साथ ऐसा नहीं करते। फिर मेरा पिता इतना दरिंदा कैसे है। आखिर उसने हिम्मत कर पिता की करतूत मां से बताई। आखिर में पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।"

Next Story