इंदौर

इंदौर के एक ज्योतिष ने किया दावा, डॉ मनमोहन सिंह पुनः प्रधानमंत्री बनाए जा सकते हैं

Special Coverage News
13 March 2019 5:42 AM GMT
इंदौर के एक ज्योतिष ने किया दावा, डॉ मनमोहन सिंह पुनः प्रधानमंत्री बनाए जा सकते हैं
x

इंदौर के एक ज्योतिष ने दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस सत्ता में आएगी और डॉ मनमोहन सिंह पुनः प्रधानमंत्री बनाए जा सकते हैं। उनके अनुसार लोकसभा चुनाव के नतीजे अद्भुत होंगे।


इंदौर के ज्योतिष पंडित नर्मदा प्रसाद मालवीय ने दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की जन्म कुंडली देखने के पश्चात जो प्रबल संकेत मिल रहे हैं ,उसके अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सत्ता प्राप्त करने के प्रबल योग हैं और डॉ मनमोहन सिन्ह प्रधानमंत्री बनाए जा सकते हैं मालवीय के अनुसार भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की वृश्चिक राशि है। वृश्चिक राशि को शनि ग्रह की साढ़ेसाती के अंतिम चरण से गुजारना पड़ रहा है। और कांग्रेस पार्टी को शनि का नवम भावगत प्रभाव से गुजारना पड़ रहा है।


शनि अगली राशि अगले छह राशि का प्रभाव 6 माह पहले प्रारंभ कर देता है। इस प्रकार शनि वृृृश्चिक राशि को साढ़े के प्रभाव में मुक्त कर के भावगत प्रभाव डाल रहा है .जो वृश्चिक राशि के लिए शुभ रहेगा इस प्रभाव काल में शनि वृश्चिक राशि वालो के पराक्रम को बढ़ा देता है तथा कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेगा विरोधियों पर विजय प्राप्त कराएगा। कांग्रेस पार्टी के लिए मेष राशि से गोचर में दशम भाव के भृमण का प्रभाव बताएगा दशम शनि अपने प्रभाव बताएंगे और दशम शनि अपने प्रभाव में मेष राशि को वर्तमान स्थिति से उबारेगा। उसके विपरीत परिस्थितियों में लाकर खड़ा कर देगा। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की राशि वृश्चिक राशि है।


शनि कांग्रेस को सत्ता प्राप्त कराएगा इसके अलावा 8 मार्च 2019 को राहु मिथुन राशि पर से भ्रमण कर रहे है। जो वृश्चिक राशि वालों के लिए अष्टम होगा तथा संकट कालीन स्थिति में खड़ा कर देगा। राहु प्रभाव से वृश्चिक राशि वाले दल और व्यक्तियों को उलझनो असफलताओं और निराशाजनक स्थिति में खड़ा कर देगा इसके विपरीत मेष राशि को राहु मिथुन राशि का भ्रमण राशि से तीसरे भावगत रहेगा राशि से तीसरे तीसरे भाव गत प्रभाव में कांग्रेस पार्टी के पराक्रम में वृद्धि करेगा चुनाव में जीत दिलाएगा विरोधियों पर विजय दिलाएगा इस प्रकार शनि राहु और गुरु ग्रहों के वर्तमान प्रभाव के विश्लेषनों से उनके इशारे संकेत कर रहे हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सत्ता प्राप्त करने के प्रबल योग हैं और डॉक्टर मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बनाए जा सकते हैं...


Next Story