इंदौर

दिग्विजय सिंह ने मोदी को बताया देश का सबसे बड़ा आदमी, लेकिन इस बात का!

Special Coverage News
11 March 2019 11:56 AM GMT
दिग्विजय सिंह ने मोदी को बताया देश का सबसे बड़ा आदमी, लेकिन इस बात का!
x

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि नरेंद्र मोदी को झूठ बोलने के मामले में कोई नहीं हरा सकता। दिग्विजय सिंह सीएम कमलनाथ के साथ एक कार्यक्रम में आये थे।


इंदौर में मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ एक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने आए सिंह ने मीडिया से कहा कि इंदौर से सलमान खान लड़ेंगे या नहीं इस बात का फैसला ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी करेगी । इस अवसर पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि आचार संहिता लगने के बाद केंद्र की भाजपा मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।


दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को चुनाव में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नरेंद्र मोदी ने जो वादे किए थे। उन्हें पूरा नहीं किया, इसलिए यह तय है कि वह दोबारा प्रधानमंत्री बनने वाले नहीं हैं।




Next Story