Archived

पहले महिला को पिलाई जमकर शराब और फिर कर डाला ये घिनौना काम, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

पहले महिला को पिलाई जमकर शराब और फिर कर डाला ये घिनौना काम, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
x
जबलपुर: जिले के अधारताल थाना पुलिस ने करौंदा नाला के किनारे से 14 जून को एक महिला का अज्ञात शव बरामद करके अज्ञात हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करके एक आरोपित के लिए गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपित अब तक फरार है। पुलिस ने मृतका की पहचान ऋषि नगर, महाराजपुर निवासी 30 वर्षीय महिला के रूप में की है। आरोपितों ने पहले महिला के साथ शराब पी और फिर दुराचार किया। इस दौरान महिला के चिल्लाने के कारण उसकी हत्या कर दी।
एएसपी (उत्तर) राजेश तिवारी ने बताया कि करौंदानाले के किनारे से एक अज्ञात महिला का 3-4 दिन पुराना शव झाड़ियों के बीच से बरामद किया। पुलिस ने मृतका के शरीर, गुप्तांग में चोटें थीं। अधारताल थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल गुप्ता को करौंदा बायपास स्थित खोसला ढाबा से मिली सीसीटीवी फुटेज में महिला को शराब पीते हुए 2 लोगों से बातचीत करते देखा गया।
इस फुटेज के आधार पर दोनों के बारे में पतासाजी की। इसमें एक आरोपित गंगागिरी गोस्वामी (30) निवासी बड़ी खैरी का पता चला। जांच में पता चला कि गंगागिरी ने अजय गोंड के साथ मिलकर महिला के साथ दुराचार किया। उसके चिल्लाने पर मुंह व गला हाथ से दबाकर हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपित ने हत्या करके महिला का शव झाड़ियों, उसके कपड़े गोबर में छिपाना और जेवर निकालकर ले जाना भी बताया। पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
Next Story