
- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- क्या खतरे में हैं...
क्या खतरे में हैं शिवराज की कुर्सी? BJP ने चुनाव मैदान में उतारे कई केंद्रीय मंत्री, ढेरों सांसद, देखिए- दूसरी लिस्ट

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी सूची जारी कर दी है जिससे साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि क्या शिवराज की कुर्सी खतरे में है? दरअसल, 230 सीटों वाली विधानसभा के लिए अब तक घोषित 78 सीटों को देखकर साफ़ नज़र आता है कि BJP ने क्षेत्रीय वरिष्ठ पार्टी नेताओं की महत्वाकांक्षाओं को संभालने, कमज़ोर सीटों पर मज़बूती हासिल करने के लिए अपने शीर्ष नेतृत्व को इस्तेमाल करने, और मुख्यमंत्री पद की दौड़ को खुला रखने की भरपूर कोशिश की है. सूबे में अब तक चुनाव प्रचार अभियान के केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रहे हैं.
तीन केंद्रीय मंत्री उतारे मैदान में?
39 नामों की इस ताजा लिस्ट में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी है। पार्टी ने उन्हें इंदौर से मैदान में उतारा है। वहीं, तीन केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (दिमनी), प्रहलाद सिंह पटेल (नरसिंहपुर) और फग्गन सिंह कुलस्ते भी चुनावी मैदान में दम भरने वाले हैं। इतना ही नहीं भाजपा ने सात सांसदों को भी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिए हैं।
सात मौजूदा सांसदों को चुनाव मैदान में लाकर BJP न सिर्फ़ कमज़ोर सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना चाहती है कि आसपास की सीटों पर भी इन दिग्गजों की लगातार मौजूदगी से असर पड़े.
खास बात यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार मध्य प्रदेश के दौरे कर रहे हैं। वहीं, भाजपा भी उन्हीं के चेहरे को आगे रखकर प्रचार अभियान बढ़ा रही है। साथ ही प्रदेश में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान समेत कई बड़े नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी दी गई हैं।
माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट X (अतीत में ट्विटर) पर कमलनाथ ने लिखा, "मध्य प्रदेश में हार स्वीकार कर चुकी BJP ने उम्मीद का आखिरी झूठा दांव आज खेला है... साढ़े 18 साल की BJP सरकार और 15 साल से ज़्यादा के शिवराजी विकास के दावों को नकारने वाली BJP प्रत्याशियों की सूची करोड़ों कार्यकर्ताओं की पार्टी होने का दावा करने वाली BJP की आंतरिक हार पर पक्की मुहर है..."
एमपी में हार स्वीकार कर चुकी भाजपा ने उम्मीद का आखरी झूठा दांव आज खेला है।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) September 25, 2023
18.5 साल की भाजपाई सरकार और 15 साल से ज्यादा के शिवराज़ी विकास के दावों को नक्कारने वाली भाजपाई प्रत्याशियों की सूची करोड़ों कार्यकर्ताओं की पार्टी का दावा करने वाली भाजपा की आंतरिक हार पर पक्की मोहर है।…
कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इससे भी एक कदम आगे बढ़ते हुए दावा किया कि कांग्रेस के डर से BJP ने सूबे में अपने 'डूबते जहाज़' को बचाने के लिए शीर्ष केंद्रीय नेताओं को शामिल किया है. सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि शिवराज सिंह चौहान जानते हैं कि वह हारने वाले हैं, लेकिन वह अपने साथ अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बड़े नेताओं को भी डुबोना चाहते हैं.
मध्यप्रदेश में BJP की दूसरी लिस्ट का सच 👇
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) September 26, 2023
*हम तो डूबेंगे, तुम्हें भी ले डूबेंगे सनम*
18 सालों में मध्यप्रदेश को भाजपा की सरकार ने बर्बादी की कगार पर पहुँचा दिया। ये बात प्रदेश की जनता के साथ साथ भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी जान रहा है। इसीलिए 15 दिन पहले श्रीमान अमित शाह और कल…