मध्यप्रदेश

कमलनाथ के डिनर पार्टी में शामिल होगे कई सीएम, विशेष मुद्दों पर होगी चर्चा

Sujeet Kumar Gupta
14 Jun 2019 10:55 AM GMT
कमलनाथ के डिनर पार्टी में शामिल होगे कई सीएम, विशेष मुद्दों पर होगी चर्चा
x
शनिवार को कमलनाथ नीति आयोग की बैठक में भाग लेंगे।

नई दिल्ली। आज दिल्ली में देश के कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इकट्ठा होने जा रहे हैं। मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के लिए आज दिल्ली में डिनर रखा है। इस डिनर पार्टी को कमलनाथ की डिनर डिप्लोमेसी से जोड़कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री कमलनाथ की ओर से छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब, पुडुचेरी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री को दिल्ली में डिनर पर बुलाया है। साथ ही कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के भी इस पार्टी में शामिल होने की संभावना है।

सूत्रों ने बताया कि मप्र से पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, मप्र के इकलौते सांसद नकुलनाथ, अरुण यादव, विवेक तन्खा भी इस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। तो पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि रात्रि भोज के दौरान, सभी चार मुख्यमंत्रियों द्वारा राहुल गांधी के मुद्दे पर चर्चा करने की संभावना है। 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने पद से इस्तीफा देने की बात पर अड़े हुए हैं| माना जा रहा है कि इस डिनर में कांग्रेसी सीएम के बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने की स्थिति पर भी चर्चा की जा सकती है| और शनिवार को कमलनाथ यहां नीति आयोग की बैठक में भाग लेंगे।

आपको बतादे कि कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद की जब शपथ लिये थे तो वो विधायक नही थे। इसके लिए उनको 6 महीने के भीतर विधायक निर्वाचित होना आवश्यक था। लिहाजा, उन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ा। कमलनाथ के लिए छिंदवाड़ा के तत्कालीन विधायक दीपक सक्सेना ने विधायक पद से इस्तीफा देकर सीट खाली की थी। यहां लोकसभा चुनाव के साथ छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव भी हुआ, जिसमें कमलनाथ ने जीत दर्ज की। राज्य की 230 सदस्यीय विधानसभा में 229 विधायक हैं। इनमें कांग्रेस के 114, बीजेपी के 108 और बीएसपी के दो, एसपी के एक और चार निर्दलीय विधायक हैं। उससे पहले छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से कमलनाथ 9 बार सांसद भी चुने जा चुके हैं।

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story