मध्यप्रदेश

MP ByPoll Result LIVE: शुरुआती रुझानों में 18 पर BJP तो 8 सीटों पर कांग्रेस आगे

Arun Mishra
10 Nov 2020 4:34 AM GMT
MP ByPoll Result LIVE: शुरुआती रुझानों में 18 पर BJP तो 8 सीटों पर कांग्रेस आगे
x
मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों का ऐलान आज होगा.

मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों का ऐलान आज होगा. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई. नतीजे तय करेंगे कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार बचेगी या कमलनाथ की सरकार आएगी. इंडिया टुडे-एक्सि माई इंडिया एग्जिट पोल में बीजेपी को 16 से 18 सीट मिलने का अनुमान जताया जा रहा है तो वहीं कांग्रेस को 10 से 12 सीट मिलने का अनुमान है. मध्य प्रदेश में 3 नवंबर को मतदान हुआ था.

18 सीटों पर बीजेपी और 8 सीटों पर कांग्रेस आगे

शुरुआती रुझान में बीजेपी 18, कांग्रेस 8 और बसपा 2 सीटों पर आगे है.

इन सीटों पर बीजेपी आगे

सांवेर से भाजपा के तुलसीराम सिलावट आगे

ग्वालियर से भाजपा के प्रदुम्न सिंह तोमर आगे

अनूपपुर से भाजपा के बिसाहूलाल से आगे

सुरखी से भाजपा के गोविंद राजपूत आगे

बमौरी से भाजपा के महेंद्र सिंह सिसोदिया आगे

बड़ा मलहरा से भाजपा के प्रदुम्न सिंह लोधी आगे

ग्वालियर ईस्ट से भाजपा की मुन्नालाल गोयल आगे

डबरा से भाजपा की इमरती देवी आगे

सुवासरा से भाजपा के हरदीप सिंग डंग आगे

सांची से भाजपा के प्रभुराम आगे

मान्धाता से भाजपा नारायण पटेल से आगे

मुंगावली से भाजपा के बृजेन्द्र यादव आगे

नेपानगर से भाजपा की सुमित्रा कासडेकर आगे

बदनावर से भाजपा के राजवर्धन सिंह दत्तीगांव आगे

अशोकनगर से भाजपा के जसपाल सिंह जज जी आगे

जोरा से भाजपा के सूबेदार सिंह राजोधा आगे

इन सीटों पर कांग्रेस आगे

भांडेर से कांग्रेस के फूल सिंह बरैया आगे

आगर से कांग्रेस के विपिन वानखेड़े आगे

सुमावली से कॉन्ग्रेस के अजय सिंह कुशवाहा आगे

ये है MP विधानसभा का गणित

मध्य प्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं. हाल ही में दमोह से विधायक राहुल सिंह के इस्तीफे के बाद फिलहाल अब जब बहुमत साबित करने की बारी आएगी तो 229 सीटों के हिसाब से बहुमत का आंकड़ा 115 रहेगा. बीजेपी के पास अभी 107 विधायक हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस के पास 87 विधायक हैं.

Next Story