मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश सरकार में विभागों का बंटवारा, CM शिवराज ने नरोत्तम से स्वास्थ्य विभाग लेकर सिंधिया गुट के प्रभुराम को दिया, देखिये- लिस्ट

Arun Mishra
13 July 2020 3:24 AM GMT
मध्य प्रदेश सरकार में विभागों का बंटवारा, CM शिवराज ने नरोत्तम से स्वास्थ्य विभाग लेकर सिंधिया गुट के प्रभुराम को दिया, देखिये- लिस्ट
x
ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ यशोधरा राजे को खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभाग मिला

मध्य प्रदेश सरकार में विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंत्रिमंडल विस्तार के 11वें दिन विभागों का बंटवारा कर दिया। इसी के साथ उन्होंने विभागों में फेरबदल कर दिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने पास सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन समेत ऐसे विभाग रखे हैं जो किसी अन्य मंत्री के पास नहीं हैं।

चाैथी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार शनिवार काे ग्वालियर आए शिवराज सिंह चौहान ने संभागायुक्त कार्यालय में बैठक के बाद कहा था रविवार को नए मंत्रियों को विभाग मिल जाएंगे। रविवार को उन्होंने भोपाल में दावा किया कि आज की मंत्रियों के विभागों के बंटवारा हो जाएगा। हालांकि, लिस्ट सोमवार सुबह ही आई।

भाजपा के नरोत्तम मिश्रा को राज्य के गृह मंत्री, संसदीय मामलों के मंत्री के साथ विधि और न्याय मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। वहीँ यशोधरा राजे सिंधिया को खेल और युवा कल्याण राज्य मंत्री और तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोज़गार राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।

देखिये सूची -

1 गोपाल भार्गव- लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग

2 विजय शाह- वन

3 जगदीश देवड़ा- वाणिज्यिक कर, वित्त और योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी

4 बिसाहूलाल सिंह- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण

5 यशोधरा राजे- खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार

6 भूपेंद्र सिंह- नगरीय विकास एवं आवास

7 ऐंदल सिंह कंसाना- लोक स्वास्थ्य, यांत्रिकी

8 बृजेंद्र प्रताप सिंह- खनिज साधन, श्रम

9 विश्वास सारंग- चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास

10 इमरती देवी- महिला एवं बाल विकास

11 प्रभुराम चौधरी- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

12 महेंद्र सिंह सिसोदिया- पंचायत और ग्रामीण विकास

13 प्रद्युम्न सिंह तोमर- ऊर्जा

14 प्रेम सिंह पटेल- पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण

15 ओमप्रकाश सकलेचा- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और प्रौद्योगिकी

16 उषा ठाकुर- पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म

17 अरविंद सिंह भदौरिया- सहकारिता, लोक सेवा प्रबंधन

18 मोहन यादव- उच्च शिक्षा

19 हरदीप सिंह डंग- नवीन, एवं नवकरणीय ऊर्जा, पर्यटन

20 राज्यवर्धन सिंह- दत्तीगांव औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन

राज्यमंत्री

1 भारत सिंह कुशवाह- उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, स्वतंत्र प्रभार, नर्मदा घाटी विकास

2 इंदर सिंह परमार- स्कूल शिक्षा, स्वतंत्र प्रभार, सामान्य प्रशासन

3 रामखिलावन पटेल- पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, स्वतंत्र प्रभार, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्ध घुमक्कड़, जनजातीय कल्याण, स्वतंत्र प्रभार, पंचायत एवं ग्रामीण विकास

4 रामकिशोर कांवरे- आयुष, स्वतंत्र प्रभार, जल संसाधन

5 बृजेंद्र सिंह यादव- लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी

6 गिर्राज दंडोतिया- किसान कल्याण एवं कृषि विकास

7 सुरेंद्र धाकड़- लोक निर्माण विभाग

8 ओपीएस भदौरिया- नगरीय विकास एवं आवास

पांच कैबिनेट मंत्री पहले से

1 नरोत्तम मिश्रा- गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि

2 तुलसी सिलावट- जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास

3 गोविंद सिंह- राजस्व, परिवहन

4 मीना सिंह- आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण

5 कमल पटेल- किसान कल्याण एवं कृषि विकास

भाजपा के 16 मंत्री, 9 नए चेहरे2 जुलाई को 28 मंत्रियों ने शपथ ली थी

मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल में 2 जुलाई को 28 मंत्रियों को शामिल किया था। मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा के 16 मंत्रियों में 7 पुराने और 9 नए चेहरे शामिल किया था। कांग्रेस के बागी खेमे से कुल 14 मंत्री हो गए हैं। इसी साल मार्च में कुल 22 विधायकों ने इस्तीफा दिया था।

शिवराज के चौथे कार्यकाल में सीएम समेत 34 मंत्री

2 जुलाई को मंत्रिमंडल विस्तार में 28 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 9 सिंधिया खेमे से हैं। 3 कांग्रेस छोड़कर आने वाले नेता हैं। जबकि भाजपा के 16 विधायक मंत्री बने थे। शिवराज सरकार में अब 25 कैबिनेट और आठ राज्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री को मिलाकर 34 मंत्री हैं।

Next Story