मध्यप्रदेश

Morena: धांय, धांय, धांय...और बिछ गयी 6 लाशें, मुरैना जिले में ज़मीन विवाद में चली गोलियां, वीडियो देखकर रूह कांप जाएगी

Arun Mishra
5 May 2023 7:35 AM GMT
Morena: धांय, धांय, धांय...और बिछ गयी 6 लाशें, मुरैना जिले में ज़मीन विवाद में चली गोलियां, वीडियो देखकर रूह कांप जाएगी
x
दो पक्षों में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जहां आज एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया।

मध्य प्रदेश के चंबल में एक बार फिर जमीनी विवाद ने हिंसक संघर्ष का रूप ले लिया। मुरैना जिले में दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर हुए झगड़े में गोलियां चल गई। इस घटना में 6 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसने आज बड़ा रूप ले लिया।

मुरैना के लेपा गांव का मामला

दरअसल, पूरा मामला मुरैना जिले के लेपा गांव का बताया जा रहा है। जहां दो पक्षों में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जहां आज एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इस घटना में एक परिवार के पिता-पुत्र सहित छह की मौत हो गई। जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अस्पताल ले जाते समय 3 महिलाओं ने भी दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा हुआ है। वहीं इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रूह कंपा देने वाला वीडियो


Next Story