महाराष्ट्र

कोरोना का कहर जारी: महाराष्ट्र में कोरोना से सातवीं मौत, 40 साल की महिला ने तोड़ा दम

Arun Mishra
29 March 2020 8:10 AM GMT
कोरोना का कहर जारी: महाराष्ट्र में कोरोना से सातवीं मौत, 40 साल की महिला ने तोड़ा दम
x
महाराष्ट्र में कुल मरीजों की संख्या 193 पर पहुंच गई है।

महाराष्ट्र : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच महाराष्ट्र में कोविड-19 से मौत का एक और मामला सामने आया है। मुंबई में 40 साल की कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है। उसे कल यानी शनिवार को सांस संबंधी गंभीर जटिलताओं के बाद भर्ती कराया गया था। महिला उच्च रक्तचाप की भी मरीज थी। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से मौत का यह सातवां मामला है।

महाराष्ट्र में 12 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में इसके कुल मरीजों की संख्या 193 पर पहुंच गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को बताया कि 12 नए मरीजों में से पांच मरीज पुणे, चार मुंबई और एक-एक सांगली, जलगांव और नागपुर में सामने आए हैं। राज्य में सबसे अधिक 77 संक्रमित मुंबई में हैं।



इसके बाद सांगली में 25 मामले, पुणे में 24, पिंपरी चिंचवड़ में 12, नागपुर में 12, कल्याण-डोम्बिवली में सात, नवी मुंबई में छह, ठाणे में पांच, यवतमाल और वसई-विरार में चार-चार, अहमदनगर में तीन, सातारा और पनवेल में दो-दो, उल्हासनगर, औरंगाबाद, रत्नागिरी, पुणे ग्रामीण, सिंधुदुर्ग, पालघर, कोल्हापुर, गोंदिया और जलगांव में एक-एक मामले हैं। एक मरीज गुजरात का है।

Next Story